Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

बड़ा ट्रेन हादसा : बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतरी, तीन लोगों की मौत

लखनऊ/पश्चिम बंगाल

- Advertisement -A valid URL was not provided.

पश्चिम बंगाल (West Bengal) के मैनागुड़ी में गुरुवार शाम गुवाहटी-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन का एक्सीडेंट हो गया है। पटना से गुवाहटी जाने वाली बीकानेर एक्सप्रेस (Guwahati- Bikaner Express) मैनागुड़ी और दोमोहानी रेलवे स्टेशन के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गई और ट्रेन के छह डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत की जानकारी मिली है। जलपाईगुड़ी की जिलाधिकारी मौमिता गोधारा बसु ने बताया है कि अभी तक तीन लोगों की मौत की सूचना मिली है। दस से 15 लोगों को भर्ती किया गया है। राहत और बचाव का कार्य चल रहा है और NDRF की टीम भी रवाना कर दी गई है। वहीं रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं।

बता दें कि घटना की जानकारी प्राप्त करने के बाद सीएम ममता बनर्जी ने अधिकारियों को राहत कार्य में जुट जाने के निर्देश दिए हैं। एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन और मेडिकल की गाड़ियां भी घटनास्थल पर भेजी गई हैं। ट्रेन दुर्घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और लोग अभी भी डिब्बे में फंसे हुए हैं और लोगों को बचाने का कार्य चल रहा है।

आपको बता दें कि गुवाहटी-बीकानेर एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 15633 है और शाम करीबन पांच बजे दुर्घटाग्रस्त हुई। दुर्घटना मैनागुड़ी और दोमोहानी स्टेशनों के बीच हुई है। ट्रेन बीकानेर से गुवाहटी जा रही थी। बताया जा रहा है कि 12 डिब्बे क्षतिग्रस्त हुए हैं। इनमें से चार डिब्बे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। ट्रेन में सफर करने वाले एक यात्री ने बताया कि अचानक से ट्रेन में झटका लगा और डिब्बे पलट गए। उन्होंने बताया कि डिब्बे बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं.

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें