Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

दुःखद : जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान का हृदयाघात से निधन

उत्तर प्रदेश/लखनऊ

- Advertisement -

पत्रकारिता (Journalism) जगत से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आ रही है। प्रदेश के जाने माने व वरिष्ठ पत्रकार (Journalist) कमाल खान (Kamaal Khan) अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। शुक्रवार सुबह दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ने से कमाल खान का निधन हो गया है। उनके निधन पर तमाम राजनेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं व आम लोगों ने शोक जताया है। इनकी उम्र 62 वर्ष थी।

बता दें कि कमाल खान का निधन आज सुबह लखनऊ के बटलर पैलेस कॉलोनी (Butler Palace Colony) में हुआ है। मशहूर पत्रकार कमाल खान को शुक्रवार सुबह लखनऊ में उनके घर पर ही दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया,लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कमाल खान एनडीटीवी (NDTV) के मशहूर पत्रकार थे। उनके निधन की खबर आते ही पूरी पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। कमाल खान के निधन पर तमाम राजनेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं व आम लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

वहीं मशहूर पत्रकार कमाल खान के निधन पर उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने ट्वीट कर शोक जताया। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘एनडीटीवी से जुड़े प्रतिष्ठित व जाने-माने टीवी पत्रकार कमाल खान की अचानक ही निधन के खबर अति-दुःखद तथा पत्रकारिता जगत की अपूर्णीय क्षति। उनके परिवार व उनके सभी चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत सबको इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे, ऐसी कुदरत से कामना।’

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें