Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

अखिलेश ने किया है दलितों का अपमान, नहीं करेंगे गठबंधन – चंद्रशेखर आज़ाद

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और आज़ाद समाज पार्टी के बीच गठबंधन नहीं होगा। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आज़ाद ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस करके यह एलान किया है की उनकी आज़ाद समाज पार्टी आगामी विधान सभा चुनाव अकेले लड़ेगी। उन्होंने कहा है की ” हम समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे, हम सड़को पर खुद लड़ें हैं हम मानते हैं दलितों के हित की रक्षा हमे स्वयं करनी होगी।”

- Advertisement -A valid URL was not provided.
फोटो: इंटरनेट

चंद्रशेखर आजाद ने शनिवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि मेरी सपा प्रमुख अखिलेश यादव से पिछले 6 महीनों में काफी मुलाकातें हुईं हैं। इस बीच सकारात्मक बातें भी हुईं लेकिन अंत समय में मुझे लगा कि अखिलेश यादव को दलितों की ज़रूरत नहीं है। वह इस गठबंधन में दलित नेताओं को नहीं चाहते वह चाहते हैं कि दलित उनको वोट करें। मेरा डर है कि अगर दलित वोट कर देंगे तो सरकार बनने के बाद हम अपने मुद्दों पर बात नहीं कर पाएंगे। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने अखिलेश यादव पर आरोप लगाया की उन्होंने बहुजन समाज के लोगों को अपमानित किया। चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा “बात हमारे हितों की रक्षा की है, हमने यह तय किया है हम समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। चंद्रशेखर ने यह भी कहा कि विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश अभी भी जारी है। उन्होंने कहा कि अगले दो दिन तक हम लगातार विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश करेंगे।

आपको बता दे की इससे पहले भी आज़ाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की कई मुलाकातें हुई पर बात नहीं बनी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें