Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

सपा के पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज, क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश/लखनऊ

- Advertisement -

राजधानी लखनऊ (Lucknow) में समाजवादी पार्टी (Samajvadi Party) के पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्र (Abhishek Mishra) के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करायी गई है। बता दें कि पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्र पर बिना अनुमति बाइक रैली (Bike Rally) निकालने और कोविड गाइडलाइन्स (Covid Guidelines) का उल्लंघन करने के आरोप हैं। उनके खिलाफ हसनगंज (Hasanganj) कोतवाली में एफआईआर दर्ज करायी गई है। यह बाइक रैली लखनऊ के निराला नगर (Nirala Nagar) और डालीगंज रेलवे क्रासिंग (Daliganj Railway Crossing) के बीच निकाली गई थी। बाइक रैली का लाइव वीडियो सोशल मीडिया हैंडल इंस्टग्राम (Instagram) पर साझा किया गया था, जिसका संज्ञान पुलिस अफसरों ने लिया और पूर्व मंत्री के खिलाफ कार्यवाही की गई।

बता दें कि एडीसीपी (ADCP) उत्तरी प्राची सिंह (Prachi Singh) के अनुसार, रविवार रात्रि बाइक रैली के दो वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हुए। जब इसके बारे में विस्तृत पता किया गया तो सामने आया कि कुछ लोग समाजवादी पार्टी के पक्ष में बाइक रैली कर रहे हैं। इलाके के आठ नम्बर चौराहा से निराला नगर होते हुए डालीगंज रेलवे क्रासिंग के बीच यह बाइक रैली निकाली गई। वहीं दूसरा वीडियो सीतापुर रोड (Sitapur Road) स्तिथ पक्का पुल (Pakka Pul) का है। जांच में यह भी अवगत हुआ है कि इस बाइक रैली में सपा के पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्र भी शामिल थे।

आपको बताते चलें कि इस बाइक रैली का वीडियो इंस्टाग्राम यूजर रजी हसन (Razi Hasan) ने पोस्ट किया था। वीडियो में बहुत से लोग बिना मास्क के दिख रहे हैं। इस वीडियो से पहचान होने के बाद ही हसनगंज कोतवाली के सब इंस्पेक्टर अभय मिश्र (Abhay Mishra) ने अभिषेक मिश्र, रजी हसन, राघवेंद्र बाजपेई, वैभव मिश्र, तनवीर अली, वैभव बाजपेई और अन्य के खिलाफ आईपीसी (IPC) की धारा 188, 269 और महामारी अधिनियम की धारा-तीन के तहत एफआईआर दर्ज करायी। पुलिस (Police) का कहना है कि वीडियो में दिख रहे अन्य लोगों की पहचान करायी जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें