Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Gangubai Kathiawadi:ढोलीडा सॉन्ग रिलीज, आलिया भट्ट ने जबरदस्त डांस से लूटा फैंस का दिल

Gangubai Kathiawadi:फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के ढोलीडा गाने में जैसे ही आलिया की एंट्री होती है वह अपनी चूड़ीयां ठीक करते हुए गंगूबाई अंदाज में नमस्ते करती है | इसके बाद साड़ी को ऊपर बांधकर ठुमका लगती है वीडियो में आलिया के साथ कई बैकग्राउंड डांसर्स भी डांस करते नजर आ रहे हैं।

- Advertisement -

बॉलीवुड डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी इन दिनों खूब धूम मचा रही है, वहीं फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। आपको बता दें की यह फिल्म 25 फरवरी को रिलीज होगी, फैंस को सप्राइज देते हुए फिल्म का पहला गाना रिलीज़ कर दिया गया है। इस गाने का नाम ढोलीडा है, यूट्यूब पर रिलीज़ हुए इस गाने का विडिओ फैन्स को बहुत पसंद आ रहा है।

फिल्म के ट्रेलर में भी आलिया भट्ट की दमदार परफॉर्मेंस की झलक देखने को मिली, ट्रेलर देखने के बाद शायद ही कोई ऐसा होगा, जो खुद को आलिया की तारीफ करने से रोक पाए, आलिया भट्ट ने अपने फिल्मी करियर कई फिल्में की हैं जो कि लोगों को खूब पसंद भी आयी हैं, लेकिन यह फिल्म उन सभी फिल्मों से खास मानी जा रही है।

आपको बता दें कि ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ फिल्म की कहानी एक सच्ची घटना से प्रेरित है, यह कहानी एक ऐसी मासूम लड़की की है जिसे बहुत कम उम्र में वैस्यावृत के दलदल में धकेल दिया जाता है, जिसके बाद आगे चल कर वह लड़की वैश्यालय की मालकिन और मुंबई की डॉन बन जाती है। फिल्म का प्रमोशन पूरी टीम ज़ोरों-शोरों से कर रही है। आलिया भट्ट ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फिल्म के दौरान ली गयी कुछ फोटो पोस्ट की हैं। इस फिल्म में आलिया का लुक और ट्रेलर देखने के बाद आप आलिया के फैन जरूर हो जायेंगे। करन जौहर भी आलिया की इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें