Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

कानपुर : कानपुर की सड़कों पर काल बन के दौड़ रही बसें

कानपुर : शुक्रवार को कानपुर के बाबूपुरवा थाने टाटमिल चौराहे पर एक बड़ा हादसा हुआ जिसमे एक ई-बस ने कई वाहनों को टक्कर मारी। हादसा में 6 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनमें 4 की हालत गंभीर है। पुलिस को जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस फाॅर्स मौके पर पहुंची और घायलों को एबुंलेंस से उर्सला हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, पुलिस ने अभी 4 लोगो के घायल होने की सूचना दी है।

तेज रफ़्तार बस से हुआ था हादसा

बताया जा रहा है की बस की रफ़्तार काफी तेज थी। पुलिस को ड्राइवर ने अपने बयांन में बताया कि बस रोकने के लिए ब्रेक की जगह उसने एक्सीलेटर पर पैर रख दिया, जिससे बस आगे बढ़ी और चोराहे पर खड़े वाहनों को चपेट में ले लिया। दोबारा इस प्रकार का हादसा होने से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया  है। चौराहे पर हादसा होने के बाद सड़क पर जाम लग गया, वहीं पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को किनारे हटाकर घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। इस दर्दनाक हादसे के बाद लोगो का कहना है की ड्राइवर नशे में था जिसके चलते ये  घटना हुई है |

कमिश्नर ने दिए जाँच के आदेश 

ऐसा ही एक 31 जनवरी को हुए मामले में 4 लोगो की जान चली गई थी। दूसरा हादसा होने के बाद अब कंपनी द्वारा दिए गए प्रशिक्षण पर भी सवाल उठने लगे हैं। वहीं हादसे के बाद कमिश्नर डॉ. राज शेखर ने बताया कि पूरे शहर में सभी ई-बसों का संचालन 3 दिन के लिए रोक दिया गया है, कमिश्नर डॉ. राज शेखर का कहना है की उनके आदेश देने के बावजूद ड्राइवर बस चलाते वक्त मोबाइल पर बात करते रहते हैं। उन्होंने कहा की बस की टेक्निकल जांच के बाद ही इन्हें सड़कों पर उतारा जाएगा। जांच पूरी होने तक सड़कों पर इलेक्ट्रिक बसें नहीं चलेंगी।

- Advertisement -

हादसे के बाद कमिश्नर ने जांच बैठाई और आदेश दिए हैं। कमिश्नर ने बताया कि प्राथमिक जांच में ब्रेक में कमी मिली है। हादसे की जांच के लिए ADM सिटी और DCP ट्रैफिक की कमेटी बनाई गई है। शाम तक कमेटी से प्राथमिक जांच रिपोर्ट मांगी गई है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने ड्राइवर को मौके पर ही पकड़ लिया है, वहीं कानपूर की गुसाई जनता ने बस पर पत्थर मारे और जनता का कहना है कि अब ई-बस से विश्वास उठाने लगा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें