Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

“हिजाब पर हाथ डालने वालों के काट देंगे हाथ”-रुबीना खान

अलीगढ़ : कर्नाटक में शुरू हुआ हिजाब मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यह मामला कर्नाटक से चलकर यूपी के अलीगढ़ जिले तक आ पंहुचा है। उत्तर प्रदेश चुनाव की गर्मागर्मी के बीच कर्नाटक मामले पर समाजवादी पार्टी की नेता रुबीना खान ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा  ‘हिजाब पर किसी ने हाथ डाला तो हम लोग झांसी की रानी और रजिया सुल्तान बनकर उनके हाथों को काट डालेंगे’ उन्होंने यह भी कहा कि घूंघट हो या हिजाब, यह सब हमारी भारतीय संस्कृति और परंपराओं का अटूट हिस्सा है  इन पर राजनीति कर विवाद खड़ा करना नीचता की पराकाष्ठा होगी।

- Advertisement -

बता दें कि कर्नाटक में हिजाब को लेकर शुरू हुआ यह मामला अब कई राज्यों और कई स्कूलों में पहुंच चुका है। अलग-अलग राज्यों के स्कूलों में इसका विरोध प्रदर्शन होने लगा है। कई कॉलेजों में तो पथराव भी होने लगा था। जिससे पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा। उत्तर प्रदेश में भी चुनावी माहौल के बीच यह मामला आग की तरह फैलता चला जा रहा है। अलीगढ़ में भी इसका विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है।
वहीँ हाईकोर्ट(Highcourt) ने भी हिजाब पहनने की मांग को लेके बड़ा झटका देते हुए कहा है। कि जब तक इस मामले पर कोई निर्णय नहीं आता है, तब तक शिक्षण संस्थानों में किसी भी प्रकार की कोई भी धार्मिक पोषाक पहन के नहीं आ सकते है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें