Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Valentine Day मनाएं कुछ खास अंदाज़ में

लखनऊ : यूँ तो प्यार का मौसम पूरे साल चलता है लेकिन आज का दिन कुछ खास होता है। आज के दिन का लोगो को बहुत बेसब्री से इंतज़ार होता है कपल Valentine Day को लेकर उत्साहित रहते है। जैसा कि हम जानते है की आज का दिन प्यार का होता है , कपल्स आज के दिन मिलकर एक-दूसरे के साथ वक्त बिताते हैं। प्रेमी जोड़े अपने प्यार का इजहार आज करते है और बेहद खुशनुमा माहौल में खो जाते है। मानों ऐसा प्रतीत होता है कि वो जन्नत में आ गए हो। प्रेम तो दो आत्माओ का सुंदर मिलन होता है। आज पूरी दुनिया में एक अलग सी चमक दिखेगी। आज का दिन लोगो के प्यार करने वालो का है वैसे , तो प्यार मोहब्बत किसी एक दिन के लिए मोहताज़ नहीं होता है। फिर भी आज के दिन को प्यार के नाम किया है क्योकि प्रेम तो हर दिन किया जा सकता है लेकिन एक दिन खास होना चाहिए। valentine day प्रेमी जोड़ो का दिन है। लेकिन क्या आपको पता है कि वैलेंटाइन डे की शुरुआत कब हुई? वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है?

- Advertisement -

आपको बता दे की वैलेंटाइन डे मनाने की शुरुआत रोम के राजा क्लाउडियस के समय से हुई थी। उस समय रोम के एक पादरी संत वैलेंटाइन थे। उन्हीं के नाम पर वैलेंटाइन मनाने की शुरुआत हुई। जानकारी के मुताबिक संत वैलेंटाइन पूरी दुनियाभर में प्यार का संदेश बांटते थे।
संत वैलेंटाइन की यह बात उस समय रोम के सम्राट रहे क्लाउडियस को बिल्कुल पसंद नहीं थी। क्लाउडियस को लगता था कि रोम के लोग अपने परिवार और पत्नी के साथ मजबूत लगाव होने के कारण सेना में भर्ती नहीं हो रहे हैं। क्लाउडियस अपने किसी भी सैनिक को शादी नहीं करने देता था। सम्राट क्लाउडियस की इस सोच का संत वैलेंटाइन ने विरोध करते हुए एक जोड़े की शादी करवा दी। उनके ऐसा करने पर राजा क्लाउडियस ने 14 फरवरी को संत वैलेंटाइन को फांसी पर चढ़ा दिया था। उसी दिन से आज के दिन को प्यार के दिन के तौर पे मनाया जाता है।
वहीं संत वैलेंटाइन ने मरने से पहले राजा के खास जेलर को एक चिट्ठी लिखी और मरने के बाद अपनी आंखें उसकी अंधी बेटी को देने की बात कही। संत वैलेंटाइन की मौत के बाद उन्हें याद करते हुए हर साल उनकी याद में यह प्यार का दिन मनाया जाने लगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें