Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

मणिपुर में 12 दिनों की शांति के बाद फिर भड़की हिंसा, तीन लोगों के क्षत-विक्षत मिले शव !

मणिपुर में 12 दिनों की शांति के बाद शुक्रवार तड़के एक बाद फिर हिंसा की खबर सामने आयी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह घटना जिला मुख्यालय उखरुल शहर से लगभग से लगभग 47 किमी दूर की है। हिंसा यहां स्थित आदिवासियों के एक गांव कुकी थोवई गांव में सुबह 4.30 बजे के आसपास हुई। इस इलाके में नागा जनजाति तांगखुल का प्रभुत्व है। यहीं से भारी गोलाबारी के बाद तीन युवकों के शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिले।

- Advertisement -A valid URL was not provided.

अधिकारियों के अनुसार लिटन पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले गांव से सुबह सुबह भारी गोलाबारी की आवाज़ें सुनाई दी। पुलिस को आसपास के इलाकों और वन क्षेत्रों की तलाशी करने पर 24 से 25 वर्ष के आयु के युवकों के शव मिले। जानकारी अनुसार युवकों के शरीर पर तेज चाक़ू से चोट के निशान थे। साथ ही उनके कुछ अंग भी कटे हुए थे।

उल्लेखनीय है कि यह गांव मैतेयी आबादी क्षेत्र से काफी दूर स्थित है। मणिपुर में 3 मई से इंफाल घाटी में बहुसंख्यक मैतेयी और पांच जिलों में प्रभावी आदिवासी कुकी समुदायों के बीच जातीय झड़पें देखी जा रही हैं। इन झड़पों में अब तक 160 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। आपको बता दें कि नागा राज्य की आबादी लगभग 24% है। जो अभी तक इन झड़पों में शामिल नहीं हुए हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें