Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

रामचरितमानस के बाद अब स्वामी प्रसाद मौर्य का संतों पर विवादित बयान, ‘..तो क्या वे आतंकी और कसाई नहीं’

रामचरितमानस पर दिए बयान को लेकर मचा घमासान अभी शांत भी नहीं हुआ कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक और विवादित बयान दे डाला है। इस बार उन्होंने संतों पर टिप्पणी की है। इस टिप्पणी के बाद वे एक बार फिर से घिरते नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि अब मौर्य के कारण सपा की भी मुश्किलें बढ़ेंगी और ऐसे में अब अखिलेश को उनके खिलाफ कोई बड़ा ऐक्शन लेना ही होगा।

- Advertisement -

 

दरअसल, मौर्य ने अपने नए विवादित बयान में संतों की तुलना आतंकवादी और कसाई से कर दी है। मौर्य ने अपने बयान में कहा, ‘अगर किसी और धर्म का कोई व्यक्ति किसी का सिर काटने या किसी की जीभ काटने की बात करता है तो उसे आतंकवादी करार दिया जाता है, अगर महंत मेरा सिर काटने और मेरी जीभ काटने की बात कर रहे हैं तो क्या वे आतंकवादी और कसाई नहीं हैं?’

 

ब्राह्मणों पर ये अभद्र टिप्पणी की थी

इससे पहले स्वामी प्रसाद मौर्य ने ब्राह्मण समाज पर भी अभद्र टिप्पणी की थी। स्वामी प्रसाद ने कहा था कि सिर्फ जाति विशेष के लोगों द्वारा ही उनका विरोध किया जा रहा है। पंडे, पुजारियों को अपने धंधे पर खतरा दिखाई दे रहा है। यह बयान उनका तब आया था जब रामचरितमानस पर दिए गए उनके एक बयान के बाद हिंदू संगठनों ने उन पर हमला बोला और उनके खिलाफ केस भी दर्ज कराए गए।

 

 

‘…तो पेट पूजा बंद हो जाएगी’

ब्राह्मणों पर हमला बोलते हुए मौर्य ने कहा, ‘उन्हें अहसास हो गया है कि मौर्य जी के आह्वान पर अगर दलित, पिछड़े एक हो गए तो यह मंदिर आना बंद कर देंगे, जिससे चढ़ावा और पेट पूजा बंद हो जाएगी। उनका धंधा ठप हो जाएगा। वही पागलों की तरह भौंकने का काम कर रहे हैं।’

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें