Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

लिव इन में रहने वाली एक और लड़की से हैवानियत, पार्टनर ने काटे दोनों हाथ, मौत

लिव इन में रहने वाली लड़कियों के साथ हैवानियत के मामले रुक नहीं रहे हैं। आफताब ने श्रद्धा के टुकड़े किए और अब एक और मामला आया है जिसमें झगड़ा होने पर लिव इन पार्टनर ने लड़की के दोनों हाथ काट डाले जिससे उसकी मौत हो गई। मामला उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के गदरपुर का है।

- Advertisement -

 

गदरपुर के ग्राम महतोष निवासी एक युवक केरल की कोच्चि में ब्यूटी पार्लर पर करीब छह साल से काम कर रहा था। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक युवती से हुई। बातचीत की शुरुआत हुई तो दोनों में प्यार का रंग चढ़ने लगा। प्यार इस कदर बढ़ा कि दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने को राजी हो गए और रहने भी लगे।

 

शुरू में दोनों के बीच बहुत प्यार था लेकिन धीरे धीरे प्यार तकरार में बदलने लगा। बात बात पर बहस होने लगी। कई बार झगड़ा होने लगा। लड़के के व्यवहार से अब लड़की दुखी रहने लगी थी। लेकिन आरोपी युवक अब उसे छोड़ना नहीं चाहता था।

झगड़ा होने पर काट डाले हाथ 

इसी बीच किसी बात को लेकर तीन दिसंबर को आपस में विवाद हो गया। युवक ने युवती के दोनों हाथ पाटल से काट दिए। जिससे आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसने दम तोड़ दिया। वायरल हो रही इस खबर के बारे में जब युवक के परिजनों से जानकारी चाही गई तो उनका कहना था कि युवक 23 नवंबर को अपनी बहन की शादी में आया था।

 

ग्राम प्रधान ने कह दी यह बड़ी बात

शादी के तीन दिन बाद वह चला गया। ग्राम प्रधान नवी जान ने बताया कि न्यूज चैनलों के जरिए उन्हें भी इसकी जानकारी हुई। उनके द्वारा सूचना दी गई थी कि दोनों में कोई विवाद हुआ था और विवाद के बाद युवक ने युवती के दोनों हाथ काट दिए थे। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी, अभी यह जानकारी नहीं मिली।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें