Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 10 साल बाद जून में सबसे ज्यादा दिन चली लू, पहाड़ से मैदान तक बरस रही आग

देश में गर्मी का सितम जारी है। पहाड़ से लेकर मैदान तक हर जगह आग बरस रही है। पिछले 10 सालों में जून में सबसे ज्यादा दिन लू चलने का भी रिकॉर्ड बन गया है। उत्तर प्रदेश, पंजाब व हरियाणा और अन्य मैदानी राज्यों के साथ जम्मू-कश्मीर समेत पहाड़ी राज्यों के निचले क्षेत्र भी भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में सूरज की तपिश अभी दो दिन और ऐसे ही झुलसाती रहेगी।

- Advertisement -

यूपी में प्रयागराज सोमवार को लगातार तीसरे दिन सर्वाधिक गर्म रहा और तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्ती राजस्थान व प. बंगाल के गंगा तट वाले क्षेत्रों में भीषण गर्मी पड़ रही है। जम्मू-कश्मीर के जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के मैदानी और निचले इलाके भी बेहाल हैं। बीते 24 घंटे में इन राज्यों में 44 से 46 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। झुलसा देने वाली गर्मी में दिन के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है, जबकि यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पूर्वी मध्य प्रदेश में तो रात के समय में भी लू जैसी स्थिति बनी हुई है। ओडिशा, झारखंड और बंगाल के गंगा के तटीय इलाकों में गर्मी के साथ उमस भी बनी हुई है।

19 जून से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान हल्की बारिश व धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। इस कारण से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट होगी। हालांकि 21 जून से एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। 23 जून तक अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32-33 डिग्री के बीच ही रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आसमान साफ रहेगा और दिल्ली के कई इलाके भीषण लू की चपेट में रहेंगे, इसके साथ ही रात भी गर्म रहेगी। दिन के समय 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज सतही गर्म हवाएं चलेंगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें