Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

आकांक्षा दुबे के सुसाइड के बाद एक्ट्रेस की मां का गंभीर आरोप, कहा- समर सिंह और उनके भाई ने कराई हत्या !

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) की संदिग्ध आत्महत्या के मामले में उनकी मां ने बड़े आरोप लगाए हैं। आकांक्षा की मां मधु दुबे ने सिंगर समर सिंह और उनके भाई पर गंभीर आरोप लगाया है। आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने कहा है कि, उनकी बेटी की हत्या समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह ने करवाई है। बता दें कि, रविवार 26 मार्च को वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक होटल के कमरे में भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव मिला था।

- Advertisement -

 

इस तरह आकांक्षा का अचानक से चले जाना भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक का विषय है। एक्ट्रेस के परिजन मुंबई से वाराणसी पहुंचे, आकांक्षा के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

दावा किया जा रहा है कि, सिंगर समर सिंह एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का बॉयफ्रेंड था और दोनों में लंबे वक्त से अफेयर चल रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक, आकांक्षा दुबे के परिजनों ने काम के बदले पैसे ना दिए जाने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने दूसरे के साथ काम करने पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया है। ऐसे में परिजनों ने सिंगर और उनके भाई पर एक्ट्रेस की हत्या करवाए जाने का भी गंभीर आरोप लगाया है।

मुख्य बिंदु

  • आकांक्षा दुबे पिछले चार दिनों से वाराणसी में फिल्म ‘लायक हु मैं नालायक नहीं’ की शूटिंग कर रही थी।
  • शूटिंग करने वाली टीम ने जब फोन किया तो एक्ट्रेस ने फोन रिसीव नहीं किया।
  • होटल के कर्मचारियों ने दूसरी चाबी से दरवाजा खोला और देखा कि पंखे के सहारे एक्टर्स झूलती नजर आयी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें