Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

अखिलेश यादव को मिला बीजेपी का समर्थन, केशव मौर्य समेत इन नेताओं के आए बयान

2024 लोकसभा से पहले इंडिया गठबंधन के दो घटक दलों के बीच की जुबानी जंग निजी छींटाकशी तक पहुंच चुकी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को ‘चिरकुट’ नेता कहा, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अखिलेश यादव को उन्हें ‘अखिलेश वखिलेश’ कहकर बुलाया, जिसके बाद दोनों पार्टियों की तल्खी बढ़ती जा रही है।

- Advertisement -

 

सपा- कांग्रेस की इस सियासी बयानबाजी का सबसे ज्यादा मजा बीजेपी के नेता ले रहे हैं। भाजपा के बड़े नेताओं ने इंडिया गठबंधन पर ही सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को लेकर कांग्रेस नेता कमलनाथ के दिए बयान पर तंज कसा और कहा कि उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए था, क्योंकि अखिलेश यादव एक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। केशव मौर्य ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा, समाजवादी पार्टी के मुखिया हैं अखिलेश यादव मध्य प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का उनको ‘अखिलेश-वखिलेश’ कहना उचित नहीं है. उनका नाम सम्मान से लिया जाना चाहिए ।”

 

शिवराज सिंह चौहान ने भी कसा तंज

दरअसल, केशव मौर्य के तरह ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कांग्रेस-सपा की लड़ाई पर खिचाई करते हुए कहा कि कांग्रेस के धोखे से अखिलेश कितने दुखी हैं उनके मन की भावनाओं को समझी जा सकती है, इसलिए उन्होंने चिरकुट जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है।

 

शिवराज सिंह ने कहा कि, “अखिलेश यादव ने जो कहा कि कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को एक साल तक धोखे में रखा, बातें करते रहे और बाद में धोखा दे दिए, उनके कार्यकर्ता रातभर जगे, उन्हें बिठाया और जिस तरह के शब्दों का उन्होंने इस्तेमाल किया ‘चिरकुट’ जैसे इससे उनके मन की स्थिति समझी जा सकती है कि कांग्रेस ने उन्हें कितना धोखा दिया है। बतादेंकि मध्यप्रदेश में सीटें न मिलने से खफा अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर धोखा देने का आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्होंने अजय राय को चिरकुट नेता कहा, वहीं छिंदवाड़ा में पूर्व सीएम कमलनाथ से जब कांग्रेस और सपा में चल रहे आरोप-प्रत्यारोपों को लेकर जब पूछा गया तो उन्होंने ऐसा बयान दे दिया जिस पर विवाद और बढ़ गया. कमलनाथ ने उन्हें ‘अखिलेश, वखिलेश’ कहकर बुलाया, जिससे सपा कार्यकर्ता भी भड़क उठे हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें