Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

2024 में भाजपा सत्ता में आई तो छिन जाएगा वोट देने का अधिकार, बीजेपी पर बरसे अखिलेश यादव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। शाहजहांपुर में सपा के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सभी सपा कार्यकर्ता पूरी ताकत से लोकसभा चुनाव की तैयारी में लग जाएं। उन्होंने कहा कि अगर 2024 में भाजपा फिर से सत्ता में आ गई तो लोगों से वोट देने का अधिकार भी छिन जाएगा।

- Advertisement -

 

शुक्रवार को पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद की कोठी में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चुनौतियों का समय है। संविधान खतरे में है। लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से पूरी तैयारी कर लें। इस चुनाव में चूकना नहीं है। किसी भी हालत में भाजपा को सत्ता में नहीं आने देना है।

 

सपा मुखिया ने कहा कि कटरा विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी राजेश यादव और जलालाबाद सीट से प्रत्याशी नीरज मौर्य को गलत तरीके से हरा दिया गया। अगर चुनाव के दौरान हमारे साथी दूसरे दलों में न गए होते तो ऐसी स्थिति न आती। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि जिले से तीन-तीन मंत्री आते हैं। नौ बार के विधायक और वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के शहर की हालत हमने देखी है। पूरे शहर की सड़कें खोदी हुई पड़ी हैं। गलियों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें