Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

अक्षय कुमार ने जन्मदिन पर किये महाकाल के दर्शन, शिखर धवन ने भी लिया आशीर्वाद !

बॉलिवुड अभिनेता अक्षय कुमार आज यानी 9 सितंबर को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने जन्मदिन के ख़ास मौके पर उन्होंने, उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने अपने परिवार के साथ महाकाल के दर्शन किये। इस दौरान उनके साथ उनके बेटे आरव, बहन अलका हीरानंदानी और भांजी सिमर ने भी महाकाल के दर्शन किये। उन्होंने नंदी हॉल में बैठ कर महाकाल का ध्यान लगाया। इसी के साथ उन्होंने महाकाल से आशीर्वाद लिया और भस्म आरती में शामिल हुए। इस दौरान अक्षय के साथ क्रिकेटर शिखर धवन भी नजर आये।

- Advertisement -

अक्षय कुमार ने प्रार्थना के लिए बुक किया पूरा नंदी हॉल।

विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के मंदिर पर अकसर ही बड़े-बड़े नेता अभिनेता आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचते हैं। फिल्म स्टार अक्षय कुमार भी अपने जन्मदिवस पर महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे। अक्षय कुमार रात में करीब 2 बजे महाकाल के मंदिर में पहुंचे। इस दौरान क्रिकेटर शिखर धवन भी उनके साथ दिखे। जानकारी के अनुसार अक्षय ने इस दौरान पूरा नंदी हॉल ही बुक कर लिया था। अक्षय महाकाल की भस्म आरती में भी शामिल हुए थे। इस दौरान अक्षय कुमार भगवा चोला पहने नजर आये। तो वहीं उनकी बहन केसरिया साडी में दिखाई दी।

भस्म आरती के दौरान ही नंदी हॉल में बैठ कर सभी ने भगवन शिव की आराधना की। साथ ही पुजारी आशीष शर्मा के माध्यम से भगवान शिव को जल अर्पित किया। पंडित आशीष शर्मा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि अक्षय कुमार ने भगवान महाकाल को लेकर काफी बातें पूछीं। वे मंदिर के बारे में कई जानकारी लेकर अपने साथ गए हैं। अपने जन्मदिन पर अक्षय ने कहा कि इससे बड़ा तोहफा और क्या हो सकता है कि साक्षात महाकाल के दर्शन हो जाएं।

महाकाल दर्शन के बाद अक्षय कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हमारा देश बढ़ता रहे। बाबा का आशीर्वाद बना रहे। उन्होंने हमे यहां बुलाया और आशीर्वाद दिया है। इस दौरान शिखर धवन ने कहा कि अभी पकिस्तान से जीत जाएं, यही कामना है। जिसपर अक्षय ने मजाक में कहा कि ये छोटी-छोटी चीज है, यूं ही मिल जाएगी। महाकाल से देश की तरक्की मांगी जाती है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें