Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

बम धमाकों का सेंटर बन चुका है बंगाल, जल्द गिर जाएगी ममता सरकार: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता अमित शाह ने ममता बनर्जी सरकार पर जमकर हमला बोला है। शुक्रवार को बीरभूम जिले के सिउड़ी में उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 से पहले ही ममता बनर्जी सरकार गिर जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि इस बार के लोकसभा चुनाव में राज्य में भाजपा 35 से ज्यादा सीटें जीतेगी। शाह ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि बंगाल बम धमाकों का बड़ा सेंटर बन चुका है। इसका खामियाजा अब ममता सरकार को भुगतना होगा।

- Advertisement -

 

शाह ने कहा, दीदी बंगाल की जनता के लिए काम नहीं करतीं, उनका लक्ष्य बंगाल की जनता का कल्याण नहीं है, उनका एकमात्र लक्ष्य अपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनाना है, लेकिन ऐसा संभव नहीं होगा। बंगाल का अगला मुख्यमंत्री भाजपा का होगा।

 

रामनवमी पर बंगाल में हुई हिंसा को लेकर घेरते हुए शाह ने कहा कि तृणमूल की तुष्टीकरण की राजनीति के कारण रामनवमी की शोभायात्राओं पर हमले की हिम्मत बढ़ी है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि आप 2024 के चुनाव में भाजपा को 35 सीट जिता दें और राज्य में हमारी सरकार बना दें, रामनवमी के जुलूस पर फिर हमले की किसी में हिम्मत नहीं होगी।

 

शाह ने बंगाल में खराब कानून व्यवस्था को लेकर घेरते हुए कहा कि दीदी के शासन में बंगाल बम धमाकों का सेंटर बन चुका है। उन्होंने कहा कि अभी-अभी एनआइए ने बीरभूम में 80 हजार से ज्यादा डेटोनेटर और 27 हजार किलो अमोनियम नाइट्रेट जब्त किया है। अगर एनआइए ने इसे ना पकड़ा होता तो कितने लोगों की जान बम धमाकों में जाती, कोई नहीं गिन सकता। सभा से पहले शाह ने सिउड़ी में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जन्मतिथि पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें