Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

मांग में सिंदूर, बनारसी साड़ी और ठुमकों से फिर छाईं आम्रपाली दुबे, ‘नगिनिया’ सॉन्ग ने मचाया धमाल!

भोजपुरी संगीत की दुनिया में धमाल मचाने वाला ‘नगिनिया’ सॉन्ग एक बार फिर सुर्खियों में है। इसे मल्टीटैलेंटेड फोक सिंगर प्रिया मल्लिक ने अपनी आवाज दी है, और इस गाने ने रिलीज के बाद से अब तक भोजपुरी इंडस्ट्री में तहलका मचा रखा है। विरह वेदना से भरपूर इस सॉन्ग को ‘टी सीरीज हमार भोजपुरी’ चैनल पर रिलीज किया गया, जहां इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

- Advertisement -

आम्रपाली दुबे ने लगाए चार चांद

म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी सिनेमा की क्वीन आम्रपाली दुबे ने अपनी अदाओं और हाव-भाव से दर्शकों का दिल जीत लिया है। मांग में सिंदूर, आंखों में काजल, और बनारसी साड़ी में सजी आम्रपाली ने ठुमकों से इस गाने को और भी खास बना दिया है। उनके भावपूर्ण एक्सप्रेशन ने विरह की भावना को बखूबी प्रस्तुत किया है।

प्रिया मल्लिक की आवाज का जादू

इस गाने को प्रिया मल्लिक की आवाज ने और भी असरदार बना दिया है। उनकी गायकी में विरह का ऐसा दर्द झलकता है, जो श्रोताओं को सीधे दिल तक छू जाता है। इससे पहले प्रिया मल्लिक ने ‘हाथी लेबे घोड़ा लेबे’ जैसे गानों से अपनी पहचान बनाई थी।

पंकज नारायण और अपूर्वा बजाज का शानदार काम

‘नगिनिया’ के इस नए वर्जन के म्यूजिक वीडियो के क्रियेटर और एडिशनल लिरिक्स राइटर पंकज नारायण हैं। कोरियोग्राफी अपूर्वा बजाज ने की है, जिन्होंने विरहन की वेदना को शानदार ढंग से प्रस्तुत किया। गाने में भव्यता और विरह का अद्भुत संयोजन दिखता है। गाने के रिलीज को 6 महीने बीत चुके हैं, लेकिन इसकी लोकप्रियता बरकरार है। दर्शकों के बीच इसका क्रेज देखकर साफ है कि यह सॉन्ग आने वाले दिनों में भी धूम मचाता रहेगा।

Also Read: Kareena-Saif in Switzerland: स्विट्जरलैंड में करीना-सैफ ने मनाया नया साल, गोल्डन गाउन में छाईं करीना, टक्सीडो में डैशिंग दिखे सैफ!

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें