Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

अनंतनाग मुठभेड़: कोकरनाग में फिर शुरू हुई गोलाबारी, पैरा कमांडो भी मैदान में, उजैर खान समेत दो आतंकी निशाने पर

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग में गुरुवार को दूसरे दिन एक बार फिर सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन शुरू किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इलाके में छिपे आतंकियों के खात्मे के लिए पैरा कमांडो भी मैदान में उतारे गए हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि इलाके में उजैर खान समेत दो आतंकियों को घेरा गया है। दोनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए बताए गए हैं। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर गोलीबारी शुरू हो गई है।

- Advertisement -

 

बुधवार को यहां मुठभेड़ के दौरान सेना के एक कर्नल सहित तीन सुरक्षा बल के अधिकारी शहीद हो गए। कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष, जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं भट गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद तीनों ने वीरगति को प्राप्त किया।

 

बताया जा रहा है कि उजैर खान स्थानीय आतंकवादी है, जो कोकेरनाग के नागम गांव का रहने वाला है। वह जून 2022 में आतंकवाद संगठन में शामिल हो गया था। वह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ है।

 

अधिकारी ने बुधवार को बताया कि पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने अनंतनाग के कोकरनाग के हलूरा गंडूल इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। जैसे ही संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ी तो वहां पहले से छिपे हुए आतंकवादियों ने बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। गोलीबारी के दौरान सेना के एक अधिकारी और एक पुलिस अधिकारी को गोली लग गई। दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें