Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Anju-nasrullah love story: आखिर क्यों आना चाहती है अंजू भारत ,ऐसा क्या हो गया अंजू के साथ !

Anju-nasrullah love story: अपने प्यार को पाने के लिए लोग किसी भी हद तक चले जाते हैं। यहाँ तक की जान तक देने को तैयार हो जाते है। प्यार में अंधी हो चुकी राजस्थान की अंजू की कहानी सभी को पता है। जो दो बच्चों और पति को छोड़ सरहद पार कर पाकिस्तान चली गई थी। अंजू ने वीजा लगवाया था। जिसके बाद 2019 से सोशल साइट के जरिए नसरुल्लाह के करीब आई अंजू वीजा लेकर सप्ताह के लिए पाकिस्तान गई थी। जिसके बाद नहीं लौटी। हालांकि पति लौटने की गुहार लगाता रहा, लेकिन अंजू ने बच्चों की अनदेखी कर अपने प्रेम को तवज्जो दी। दरअसल इन दोनों की दोस्ती सोशल मिडिया पर हुई जिसके बाद ये दोनों कई सालो तक चैटिंग करते रहे।

- Advertisement -

 

वापस नहीं लौटने पर पति ने केस भी दर्ज करवा दिया। लेकिन अंजू को मानो कोई फर्क ही नहीं पड़ा। अंजू ने पाकिस्तान जाकर अपना धर्म बदल लिया। जिसके बाद दुनिया के सामने नाम रखा फातिमा। उसकी बुर्के में तस्वीरों ने भी खूब सुर्खियां ली। कभी दावत खाते, तो कभी पति के साथ तस्वीरों में नजर आई।

 

लेकिन अब ऐसा क्या हो गया की अंजू भारत आना चाहती है

नसरुल्ला ने बताया कि अंजू अगले महीने ही पाकिस्तान को छोड़कर भारत आ सकती है। आखिर अब ऐसा क्या हो गया है कि वह अपने प्यार को छोड़कर वापस लौट रही है। सबके जेहन में एक ही सवाल है कि वह तो पाकिस्तान को चाहने लगी थी। नसरुल्लाह के प्यार में रंग चुकी अंजू आखिर किस कारण वापस आ रही है। नसरुल्लाह ने बताया है अंजू का मन पाक में नहीं लग रहा है। वह अब पाकिस्तान में रहना नहीं चाहती। यहां वह हर समय रोती रहती है। उसके दोनों बच्चों की वजह से उसका मन नहीं लग रहा है। जिसके कारण ही उसने भारत लौटने का फैसला लिया है। जिसके बाद अब लोग यह भी कह रहे हैं कि अगर बच्चों से इतना प्यार था, तो उनको छोड़कर पाकिस्तान गई ही क्यों थी। फिलहाल अंजू पर भारत में केस चल रहा है। जिसके बाद माना जा रहा है कि सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस लौटने पर उससे पूछताछ कर सकती है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें