Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Arjun Kapoor Accident: ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ के सेट पर बड़ा हादसा, अर्जुन कपूर, जैकी भगनानी समेत 6 लोग घायल!

Arjun Kapoor Accident: फिल्म इंडस्ट्री से एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ की शूटिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, रॉयल पाम्स के इंपीरियल पैलेस में शूटिंग के दौरान अचानक सेट की छत गिर पड़ी। इस घटना में अर्जुन कपूर, जैकी भगनानी और डायरेक्टर मुदस्सर अजीज समेत कुल 6 लोग घायल हो गए।

- Advertisement -

कैसे हुआ हादसा?

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के अशोक दुबे ने बताया कि सेट पर चल रही तेज ध्वनि के कारण कंपन हुआ, जिससे छत गिरने लगी। इस घटना में अशोक दुबे खुद भी घायल हुए हैं। उनके सिर और कोहनी पर चोट आई है।

कौन-कौन हुए घायल?

घायलों में अर्जुन कपूर, जैकी भगनानी, डायरेक्टर मुदस्सर अजीज के अलावा डीओपी मनु आनंद का अंगूठा फ्रैक्चर हो गया है। वहीं, कैमरा अटेंडेंट को रीढ़ की हड्डी में चोट आई है। हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।

गाने की शूटिंग के दौरान हुआ हादसा

फिल्म की शूटिंग के दौरान अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर एक गाने की शूटिंग कर रहे थे। इसी बीच हादसा हुआ। कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने बताया कि पहले दिन की शूटिंग सफल रही थी, लेकिन दूसरे दिन यह घटना हो गई।

भगवान का शुक्रिया: FWICE

अशोक दुबे ने कहा कि भगवान का शुक्र है कि किसी की जान नहीं गई। हालांकि हादसे ने पूरे क्रू को हिला कर रख दिया है।

अर्जुन कपूर का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर आखिरी बार अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आए थे। फिल्म में उन्होंने ‘डेंजर लंका’ नाम के विलेन का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। बता दे, फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ की शूटिंग फिलहाल रोक दी गई है, और घटना की जांच की जा रही है।

Also Read: Aman Jaiswal Died: टीवी एक्टर अमन जायसवाल की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, इंडस्ट्री में शोक की लहर

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें