Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

IPL 2023 के दौरान अर्जुन तेंदुलकर को कुत्ते ने काटा, LSG ने Social Media पर शेयर किया Video

IPL 2023 का मैच आज शाम 7:30 बजे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के बीच का मुकाबला है। ऐसे में दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतने के लिए जमकर मेहनत कर रहें हैं।

- Advertisement -

 

 

इस बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो जारी किया गया है। इस वीडियो में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर खुद बता रहे हैं कि, उन्हें हाथ में एक कुत्ते ने काट लिया है। यह सुनते ही वहां मौजूद खिलाड़ी कुत्ते के काटने की बात सुनकर बेहद हैरान हो जाते हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल होते ही अर्जुन तेंदुलकर के फैंस की चिंता काफी बढ़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, अर्जुन तेंदुलकर को लखनऊ में ही कुत्ते ने काटा है। लेकिन उन्हें कुत्ते ने इकाना स्टेडियम में काटा या कहीं और यह स्‍पष्‍ट नहीं हो पा रहा है। हालांकि वीडियो से यह साफ है कि, अर्जुन तेंदुलकर को बाएं हाथ में कुत्ते ने काटा है।

लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मैच के दौरान विराट कोहली तक एक युवक के पहुंचने पर भी खिलाड़ियों की सुरक्षा पर सवाल उठे थे। अब सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को कुत्ते के काटने की खबर फैलने के बाद लोग लखनऊ में खिलाड़ियों को मिल रही सुरक्षा पर लगातार सवाल उठा रहे हैं।

यह भी पढ़ें

  • लखनऊ में लगातार कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है।
  • हाल ही में कुछ दिन पहले 2 साल की बच्ची को एक पिटबुल ने बुरी तरह से काटा था।
  • नगर निगम की ओर से कुत्तों के काटने की घटनाओं को रोकने के लिए कोई भी पहल नहीं की जा रही है।
  • सिर्फ शहर के आम नागरिक बल्कि देश की चर्चित हस्तियां भी इसका शिकार हो रही हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें