Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

केजरीवाल ने RSS को लिखी ऐसी चिट्ठी, मचेगा बवाल, पूछे 5 तीखे सवाल

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस को एक ऐसी चिट्ठी लिखी है जिस पर सियासत गरम हो गई है। उन्होंने इस चिट्ठी के जरिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से 5 तीखे सवाल कर दिए हैं। इन सवालों को लेकर बीजेपी असहज हो गई है।

- Advertisement -

केजरीवाल ने अपनी चिट्ठी में साफ लिखा है कि बीजेपी अब पथ भ्रमित हो गई है। केजरीवाल ने कहा है कि अगर बीजेपी आरएसएस के कोख से पैदा हुई है तो फिर यह संघ का दायित्व बनता है कि पथ भ्रमित हो रही इस पार्टी को दोबारा से सही पथ पर लाया जाए।

केजरीवाल ने मोहन भागवत से पहला सवाल किया,  ED-CBI की धमकी देकर दूसरी पार्टी के नेताओं को तोड़ा जा रहा है। दूसरी पार्टियों की सरकारों को गिराया जा रहा है। क्या इस तरह से चुनी हुई सरकारें गिराना देश और देश के लोकतंत्र के लिए सही है?

दूसरे सवाल में केजरीवाल ने पूछा, देश के कुछ नेताओं को खुद प्रधानमंत्री और गृह मंत्री अमित शाह ने सार्वजनिक मंच से भ्रष्टाचारी कहा और उसके कुछ दिन बाद ही उन्हें भारतीय जनता पार्टी में शामिल करा लिया। क्या आपने या आरएसएस कार्यकर्ताओं ने ऐसी भाजपा की कल्पना की थी? क्या ये सब देखकर आपको कष्ट नहीं होता?

तीसरे सवाल में केजरीवाल ने पूछा है कि क्या आपने कभी प्रधानमंत्री को ये सब ग़लत काम करने से रोका? चौथे सवाल में आप प्रमुख ने पूछा, क्या इस पर आपकी सहमति है कि जिस कानून के तहत लाककृष्ण आडवाणी को रिटायर किया गया, वो कानून अब पीएम मोदी पर लागू नहीं होगा? क्या सबके लिए कानून समान नहीं होना चाहिए?

अंतिम सवाल ज्यादा तीखा है। केजरीवाल ने चिट्ठी में लिखा है, जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव के दौरान कहा कि भाजपा को अब आरएसएस की जरूरत नहीं है। आरएसएस एक तरह से भाजपा की मां है। क्या बेटा इतना बड़ा हो गया कि मां को आंखें दिखाने लगा है?

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें