Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Assembly Election 2023: अडानी का कर्ज माफ करते हैं, किसानों का नहीं – Priyanka Gandhi

मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों में सभी पार्टियों ने चुनाव प्रचार में खुद को झोंक दिया है. इसी क्रम में मध्य प्रदेश के दामोह पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दामोह में एक चुनावी रैली को संबोधित किया. उन्होंने कहा, बीजेपी सरकार ने तीन सालों में सिर्फ 21 रोजगार दिए हैं हम जब सरकार में आएंगे तो पलायन रोकेंगे. और युवाओ को रोजगार दिया जायेगा

- Advertisement -

 

प्रियंका गांधी ने कहा, शिवराज सिंह चौहान ने 18 साल के शासन में मध्य प्रदेश में कोई विकास नहीं किया है. केवल देश की संपत्ति बड़े उद्योगपति मित्रों को सौप दिए हैं. बीजेपी सरकार देश के संपत्ति को बेचने का काम कर रही है और छोटे उद्योगपतियों की कमर तोड़ रखी है. जीएसटी से छोटे उद्योग खत्म होने की कगार पर आ गए. किसानों की कमर तोड़ी. किसानों को कोई राहत नहीं मिली है. देश का हर किसान आज ठगा हुआ महसूस कर रहा है !

 

 

दामोह की रैली में सरकार को आड़े लेते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, ‘रोजगार के माध्यम बिल्कुल बंद हो गए. आज हर चीज पर जीएसटी लागू हो गई है. हर चीज मंहगी हो गई है. जो नौकरी आपने वफादारी से की क्या ये आपका हक नहीं बनता कि आप नौकरी के बाद सूकून से रह सकें. सरकार ने आपकी पुरानी पेंशन स्कीम बंद कर दी. आप कहते हैं कि आपके पास पेंशन के पैसे नहीं हैं.

 

उन्होंने कहा’ देश और प्रदेश की सरकार गरीबों, किसानों , मिडिल क्लास, के लिए कुछ नहीं कर रही है. ये सिर्फ उद्य़ोगपतियों के लिए काम कर रही है. अगर जातिय जनगणना नहीं होगी तो सरकार कैसे जानेगी और जब उसे पता ही नहीं होगा तो वो आपके लिए काम कैसे करेगी. ये सरकार अडानी का कर्ज तो माफ कर देती है लेकिन किसानों का पैसा माफ नहीं करती है. वो जातिगत जनगणना नहीं करना चाहते हैं. हम उनसे कहते हैं कि जातिगत जनगणना होनी चाहिए लेकिन वह कहते हैं कि नहीं ऐसा नहीं होना चाहिए. हर बड़ी जगह पर सवर्ण बैठे हुए हैं. देश की बड़ी जगहों पर सरकार ओबीसी, एससी, एसटी को नहीं बैठने देना चाहती है.

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें