Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

मेघालय में NPP सबसे बड़ी पार्टी, तृणमूल ने बिगाड़ा कांग्रेस का खेल, त्रिपुरा में बीजेपी को बढ़त, नागालैंड में क्या है हाल?

त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में हुए विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना जारी है। मेघालय में NPP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। यहां तृणमूल कांग्रेस के कारण कांग्रेस का खेल बिगड़ गया है। एनपीपी यहां 25 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस के खाते में सिर्फ 7 सीटें हैं। वहीं तृणमूल कांग्रेस भी सात सीटों पर आगे है। बीजेपी के खाते में यहां 5 सीटें आती दिख रही हैं। वहीं त्रिपुरा में बीजेपी गठबंधन आगे है। यहां बीजेपी और लेफ्ट के बीच कड़ा मुकाबला है।

- Advertisement -

 

तीनों राज्यों में 60 सदस्यीय विधानसभा हैं। त्रिपुरा में 16 फरवरी को 60 सीटों के लिए चुनाव कराए गए थे, जबकि मेघालय और नागालैंड में 59-59 सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव हुए थे। त्रिपुरा में भाजपा गठबंधन फिर से बढ़त बनाता दिख रहा है। यहां भाजपा 27 सीटों पर आगे हो गया है। वहीं लेफ्ट गठबंधन 19 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

 

नागालैंड में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। यहां भाजपा 60 में से 50 सीटों पर आगे चल रही है। एनपीएफ को यहां 6 सीटें मिल रही हैं तो कांग्रेस एक पर आगे है। तीन पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने बढ़त बनाई हुई है।

 

मेघालय में कांग्रेस को बड़ा नुकसान होता दिख रहा है। यहां पिछले चुनाव में कांग्रेस को 21 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। आज के रुझानों में पार्टी 6 सीटों पर सिमटती दिखाई दे रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें