Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

अयोध्या: राम मंदिर परिसर में बन रहे 18 मंदिर, गूढ़ मंडप में जल्द स्थापित होगा भव्य राम दरबार !

अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने जानकारी दी है कि रामजन्मभूमि परिसर में 18 भव्य मंदिरों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। यह सभी मंदिर जल्द ही अपनी पूर्णता को प्राप्त करेंगे। राम मंदिर के प्रथम तल का गूढ़ मंडप भी लगभग बनकर तैयार है, जहां भव्य राम दरबार स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही दूसरे तल का निर्माण कार्य भी तेजी से जारी है और जल्द पूरा होने की उम्मीद है।

- Advertisement -

पांचों मंडपों के शिखर होंगे स्वर्ण जड़ित

राम मंदिर के नृत्य मंडप, रंग मंडप, सभा मंडप, प्रार्थना मंडप और कीर्तन मंडप के शिखर का कुछ हिस्सा स्वर्ण जड़ित होगा। इसके अलावा, मंदिर में कुल 46 दरवाजे लगाए जाने हैं, जिनमें केवल भूतल का दरवाजा स्वर्ण जड़ित है। मंदिर के लोअर प्लिंथ में बनाए जा रहे भित्तिचित्रों (म्यूरल्स) की शृंखला और थीम भी फाइनल कर दी गई है।

रामकथा संग्रहालय बनेगा आकर्षण का केंद्र

राम मंदिर निर्माण समिति की हालिया बैठक के बाद समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि रामकथा संग्रहालय का कार्य भी तेजी से प्रगति पर है। संग्रहालय की गैलरी को कई भागों में विभाजित किया गया है। एक गैलरी में 500 वर्षों तक रामलला के संघर्ष और ऐतिहासिक घटनाओं को दर्शाया जाएगा। खोदाई में मिले प्राचीन अवशेषों के लिए एक अलग गैलरी बनाई जाएगी। साथ ही, राम की कथाएं चार गैलरी में प्रदर्शित होंगी। हनुमान की कथा को अत्याधुनिक सेवन-डी तकनीक के जरिए आईआईटी चेन्नई के विशेषज्ञ तैयार कर रहे हैं।

स्वर्णिम भविष्य की ओर बढ़ रहा राम मंदिर

श्रीराम जन्मभूमि परिसर में चल रहा निर्माण कार्य पूरी आस्था और परिश्रम से हो रहा है। यह भव्य मंदिर आने वाले समय में न केवल धार्मिक केंद्र बनेगा, बल्कि संस्कृति और इतिहास को सहेजने का भी अद्वितीय प्रतीक होगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें