Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

छह जनवरी से शुरू होगी अयोध्या से इंडिगो की फ्लाइट, दिल्ली के लिए 10 जनवरी से प्रतिदिन !

अयोध्या में नवनिर्मित मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से इंडिगो की पहली फ्लाइट छह जनवरी से उड़ान भरेगी। एयरलाइंस कंपनी इंडिगो पहले चरण में अयोध्या से दिल्ली और अहमदाबाद की फ्लाइट शुरू करने जा रही है। छह जनवरी को सुबह 11.55 पर दिल्ली से उड़ान भरकर पहली फ्लाइट दोपहर 1.15 बजे अयोध्या पहुंचेगी। अयोध्या से यह फ्लाइट दोपहर 1.45 बजे रवाना होकर वापस दोपहर तीन बजे दिल्ली पहुंचेगी।

- Advertisement -

 

 

इंडिया के ग्लोबल सेल्स हेड विनय मल्होत्रा ने बताया कि दस जनवरी से दिल्ली से अयोध्या और अयोध्या से दिल्ली के बीच प्रतिदिन फ्लाइट इसी समय पर फ्लाइट संचालित होगी। अहमदाबाद से अयोध्या और अयोध्या से अहमदाबाद के लिए मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को फ्लाइट संचालित होगी। 11 जनवरी को अहमदाबाद से सुबह 9.10 बजे उड़ान भरकर 11 बजे अयोध्या पहुंचेगी। अयोध्या से दोपहर 11.30 बजे रवाना होकर दोपहर 1.40 अहमदाबाद पहुंचेगी।

जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट का निर्माण का काम आखिरी स्टेज पर है. रनवे बनकर तैयार हो गया है. एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई 2200 मीटर है. दूसरे चरण में रनवे 3700 मीटर का हो जाएगा. टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण कार्य 95 फीसदी पूरा हो गया है. अब श्रीराम एयरपोर्ट 50 हजार स्क्वायर फीट का हो जाएगा. साथ ही नाइट लैंडिन के लिए रनवे पर सभी उपकरण लगा दिये गए हैं. परियोजना में शामिल कुल 821 एकड़ भूमि का अधिग्रहण भी पूरा हो चुका है.

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें