Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

अयोध्या: धूमधाम से मनाया जायेगा रामलला का जन्मोत्सव, ट्रस्ट ने की तैयारी !

उत्तर प्रदेश के अयोध्‍या (Ayodhya) में भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अपनी कमर कस ली है। वहीं इस बार श्रीरामजन्म भूमि परिसर के अलावा संपूर्ण राम नगरी में वृहद स्तर पर रामलला का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। आपको बता दें कि, इस दौरान अयोध्या में भारतीय शैली के पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा। मुख्य-रूप से श्री रामजन्म भूमि परिसर के अस्थाई मंदिर के अलावा राम की पैड़ी, भजन संध्या स्थल, रामकथा संग्रहालय और दीपोत्सव स्थल पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि, यह कार्यक्रम 9 दिन लगातार चलेंगे।

- Advertisement -

ट्रस्ट ने राम जन्मोत्सव समिति का किया गठन 

जानकारी के मुताबिक, श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम जन्मोत्सव समिति का गठन किया है। जिसमें अयोध्या के 50 वरिष्ठ लोगों को शामिल किया गया। सबसे बड़ी बात यह है कि, रामलला के अस्थाई मंदिर में यह आखरी जन्मोत्सव होगा। इसके बाद जनवरी 2024 में भगवान रामलला भव्य मंदिर में विराजमान होंगे।

 

मुख्य बिंदु

  • हिंदी प्रथम वर्ष के प्रथम दिन परिक्रमा निकाली जाएगी।
  • परिक्रमारथी रामकोट की परिक्रमा करेंगे।
  • परिक्रमा में साधु संत समेत श्रद्धालु सम्मिलित होंगे।
  • इस बार 9 दिन भिन्न-भिन्न कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें