Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

अयोध्या: ट्रेन में घायल मिली महिला सिपाही, हनुमान गढ़ी में लगी थी ड्यूटी !

अयोध्या: एक महिला सिपाही पैसेंजर ट्रेन में घायल अवस्था में मिली है। महिला की ड्यूटी अयोध्या में चल रहे सावन झूला मेले में लगी थी। महिला मनकापुर से अयोध्या जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में मिली। उसके शरीर पर चाकु से तीन से चार के निशान मिले हैं। बताया जा रहा की महिला हनुमानगढ़ी पर तैनात थी। पुलिस ने इलाज के लिए महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। लेकिन हालात नाजुक होने के कारण महिला को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

- Advertisement -

महिला सिपाही के चेहरे और सर पर गंभीर चोटे हैं। चेहरे पर बाई ओर दस से ज्यादा टाके आये हैं। महिला सिपाही का बहुत ज्यादा खून बह गया था। जिसके चलते उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। महिला को सबसे पहले सरयू एक्सप्रेस में GRP सिपाहियों ने गंभीर अवस्था में देखा था। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। महिला को मनकापुर से वापस आती हुई ट्रेन में GRP सिपाहियों ने सुबह करीब 4 बजे देखा। जिसके बाद अयोध्या GRP सिपाहियों ने महिला घायल अवस्था में ट्रेन से उतारा। महिला के कपडे अस्त-व्यस्त थे। महिला के सर व चेहरे पर गंभीर चोटे देखी गईं।

महिला सिपाही की ड्यूटी सावन मेले में अयोध्या के हनुमानगढ़ी में लगी थी। यहां वह रोज सुबह 3 बजे से शाम 5.40 तक ड्यूटी पर तैनात थी। आशंका जताई जा रही है कि महिला सिपाही रात को अयोध्या के लिए निकली होगी। वह सरयू एक्सप्रेस ट्रेन से रात हो सुल्तानपुर से अयोध्या के लिए निकली होगी। महिला सिपाही मनकापुर कैसे पहुंची। उनके ऊपर किसने हमला किया या उसके साथ यह हादसा कैसे हुआ। अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें