Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

कौन है अनुज थापन, जिसका जिक्र कर बिश्नोई गैंग ने सलमान खान और उनके करीबियों को धमकाया

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। यह वही गैंग है जो बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पीछे पड़ा है। इस गैंग ने बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट में अनुज थापन का जिक्र किया है। पोस्ट में कहा गया है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे मुख्य वजह अनुज थापन और दाऊद को बॉलीवुड, राजनीती, प्रॉपर्टी डीलिंग से जोड़ना था।” ऐसे में बहुत सारे लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर अनुज थापन है कौन? तो चलिए इसे जान लीजिए।

- Advertisement -

 

अनुज थापन का कनेक्शन सलमान खान से जुड़ा है। दरअसल, 14 अप्रैल 2024 को मुंबई के बांद्रा इलाके में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलियां चलाई गई थीं। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपी शूटर विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) को गुजरात से गिरफ्तार किया था। इसी मामले में हथियार मुहैया कराने के जुर्म में पुलिस ने सोनू कुमार, चंदर बिश्नोई और अनुज थापन (23) को पंजाब से पकड़ा था।

 

 

जेल में कर ली थी खुदकुशी

इस मामले में गिरफ्तारी के कुछ दिन बाद ही अनुज थापन ने हवालात के टॉयलेट में चादर से फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी. बताया जाता है कि थापन इस गैंग के मुखिया लॉरेंस के सबसे करीबी लोगों में एक था। लॉरेंस उसे बहुत मानता था। यही वजह है कि थापन की खुदकुशी को लॉरेंस बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने सलमान खान से बदला लेने की ठान ली। माना जा रहा है कि इसी बदले के लिए लॉरेंस ने सलमान खान के करीबी बाबा सिद्दीकी को निपटाया है और अब सलमान खान को खुली धमकी दे रहा है।

 

सीधे धमकी दे रहा है ये गैंंग

अनुज थापन के खिलाफ पहले से हत्या की कोशिश और जबरन वसूली सहित संगीन धाराओं में तीन मुकदमे दर्ज थे लेकिन हवालात में उसके आत्महत्या करने के मामले में बिश्नोई गैंग को नाराज कर दिया। यही वजह है कि इस गैंग ने बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद अब कहा है कि जो भी सलमान खान और दाऊद से रिश्ता रखेगा वो अपना हिसाब किताब करके रखे। इसे सीधे तौर पर सलमान और उनके चाहनेवालों के लिए एक धमकी के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें