Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

BBD यूनिवर्सिटी छात्रा की गोली मारकर हत्या, दोस्त हॉस्पिटल में छोड़कर भागे !

राजधानी लखनऊ में गुरूवार तड़के BBD छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। मृतक BBD यूनिवर्सिटी की बी कॉम आनर्स की छात्रा थी। छात्रा की मौत चिनहट के दयाल रेजीडेंसी अपार्टमेंट में गोली लगने से हुई। मृतक छात्रा इस अपार्टमेंट में रहने वाले अपने दोस्त आदित्य पाठक से मिलने आयी थी। जहां पहले से पांच से छह लोग मौजूद थे। जानकारी के अनुसार अपार्टमेंट में पार्टी चल रही थी। इसी बीच अपार्टमेंट में गोली चलने की आवाज से हड़कंप मच गया। गंभीर हालत में छात्रा को उसके दोस्तों द्वारा लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार मृतक के दोस्त छात्रा और उसके परिवार के विषय में लिखा-पढ़ी कराकर भाग गए। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

- Advertisement -

मृतक छात्रा ने दो महीने पहले ही BBD हॉस्टल छोड़ दिया।

आपको बता दें, मृतक छात्रा हरदोई सदर कोतवाली निवासी संतोष तिवारी की बेटी निष्ठा (23 वर्ष) है। संतोष तिवारी यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक के सीनियर मैनेजर हैं। पुलिस के अनुसार, निष्ठा ने दो महीने पहले ही BBD हॉस्टल छोड़ दिया था। जिसके बाद वह पारस नाथ सिटी में किराए पर रहने लगी थी। बुधवार रात निष्ठा कॉलेज परिसर के गणेश उत्सव में शामिल हुई। इसके बाद वह अपने दोस्त आदित्य पाठक के दयाल रेजीडेंसी स्थित फ्लैट पर पहुंची। जहां वह किराए पर रहता था। पुलिस का कहना है कि आदित्य पाठक ने दोस्तों के साथ पार्टी रखी थी। इसी दौरान गोली लगने से उसकी मौत हो गई।

पिता ने लगाया हत्या का आरोप।

इस घटना पर आरोपी आदित्य का कहना है कि गोली गलती से चली। वहीं मृतक के घर वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। छात्रा के पिता का कहना है कि उनकी बेटी को धोखे से गोली नहीं लगी, उसकी हत्या हुई है। पढ़ने वाले बच्चों के पास पिस्टल कैसे पहुंची। इससे साफ है कि वह क्रिमिनल माइंडेड है। जिन्होंने मेरी बेटी को किसी गलत इरादे से मार डाला। पुलिस को इसकी गहनता से जांच करनी चाहिए।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि छात्रा को जिस फ्लैट में गोली लगी, वह पुलिसकर्मी हिंमाशु श्रीवास्तव का है। जिसमें आदित्य पाठक किराए पर रहता है। साथ ही किचन में खाने के सामान और दारू की बोतलें मिली हैं। जिससे लग रहा है कि यहां पर पार्टी हुई थी। पुलिस का कहना है कि किसी बात पर विवाद या धोखे से गोली चलने से युवती की मौत हो गई। घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटाये गए हैं। एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास ने बताया कि छात्रा की गोली लगने से मौत हुई है। छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी आदित्य पाठक के खिलाफ हत्या की FIR दर्ज की गई है। आरोपी आदित्य से पूछताछ की जा रही है। हत्या के कारणों के बारे में जानकारी की जा रही है। सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें