Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह का नया गाना ‘साड़ी गुलाबी’ हुआ वायरल, फैंस के दिलों में मचाई धूम !

भोजपुरी सिनेमा की सबसे बड़ी हॉट फेवरेट, अक्षरा सिंह, अपनी एक्टिंग और लुक्स के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। इस बार उनकी खूबसूरती और डांस मूव्स ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। हाल ही में उनका लेटेस्ट भोजपुरी गाना ‘साड़ी गुलाबी’ यूट्यूब पर रिलीज हुआ, जिसने दर्शकों को दीवाना बना दिया। गाने में अक्षरा सिंह के साथ करण खन्ना भी नजर आ रहे हैं।

- Advertisement -

इस गाने की खासियत उनके शानदार डांस और खूबसूरत लुक्स हैं। अक्षरा ने व्हाइट और ग्रीन कलर की साड़ी पहनकर एक सजीव और बोल्ड अंदाज में डांस किया, जिसे फैंस ने खूब सराहा। ‘साड़ी गुलाबी’ गाने को अक्षरा और रौशन सिंह ने मिलकर गाया है, और इसने बहुत ही कम समय में लाखों व्यूज पार कर लिए हैं। सोशल मीडिया पर फैन्स इस गाने को बार-बार देख रहे हैं।

अक्षरा सिंह का यह गाना केवल यूट्यूब पर ही नहीं, बल्कि इंस्टाग्राम पर भी वायरल हो रहा है। उन्होंने इस गाने पर एक रील पोस्ट की है, जिसमें वह मस्टर्ड कलर की साड़ी में अपने आकर्षक अंदाज से कहर बरपा रही हैं। उनके इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरी हैं।

अक्षरा सिंह अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स के लिए भी हमेशा चर्चा में रहती हैं। उनके फैंस अब उनके अगले प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि अक्षरा अपने नए गानों और फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें