Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Big Accident In Delhi: दिल्ली के नरेला में हुआ बड़ा हादसा, गैस सिलिंडर फटने से 8 लोग झुलसे, सभी अस्पताल में भर्ती !

Big Accident In Delhi: दिल्ली के नरेला इलाके में बीते शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। तीन मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर रसोई गैस सिलिंडर में अचानक धमाका हो गया, जिससे इमारत में रह रहे आठ लोग झुलस गए। सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -A valid URL was not provided.

पुलिस ने जानकारी दी है कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं और कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं है। शुरुआती जांच में यह पता चला है कि गैस सिलिंडर में रिसाव की वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है।

फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। हादसे के बाद आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि गैस सिलिंडरों के इस्तेमाल के दौरान सुरक्षा उपायों का विशेष ध्यान रखें।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें