Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Bigg Boss: शिवानी कुमारी ने अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों पर लगाए गंभीर आरोप

बिग बॉस ओटीटी में आजकल यूट्यूबर और इन्फ्लुएंसर शिवानी कुमारी का जलवा देखते बन रहा है। शिवानी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं वहीं अरमान मलिक और उनकी पत्नियां भी खूब चर्चा बटोर रही हैं।
लेटेस्ट एपिसोड में शिवानी ने यूट्यूबर अरमान मलिक के साथ उनकी पत्नियों पायल और कृतिका पर एक बड़ा इल्जाम लगाया है। इसे सुनने के बाद फैंस शॉक्ड हैं। अरमान मलिक के वीडियो जिस तरह के होते हैं, उसके बाद तो कोई यह मानने को तैयार नहीं है कि वे शिवानी के साथ ऐसा कर सकते हैं।

- Advertisement -A valid URL was not provided.

दरअसल, शिवानी ने आरोप लगाते हुए कहा कि अरमान और उनकी पत्नियों ने मुझे अपने घर पर बुलाकर मेरी बेइज्जती की थी। शिवानी ने बिग बॉस की प्रतियोगी और अपनी दोस्त सना मकबूल से बात करते हुए ये आरोप लगाए और कहा कि ये लोग मेरे बारे में सोचते हैं कि हम छोटे जगह से आते हैं। इसलिए इन लोगों ने अपने घर बुलाकर मेरी बेइज्जती की थी। हालांकि शिवानी के इस आरोप पर अभी अरमान या उनकी पत्नियों की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। लेकिन इतना तो तय है कि शिवानी के इस आरोप के बाद बिग बॉस में हंगामा अभी और बरपेगा। यानी अब शो का मजा और दोगुना हो जाएगा। हालांकि कुछ लोग तो यह भी दावा कर रहे हैं कि ये आरोप बिग बॉस के इस सीजन को हिट कराने के लिए स्टंट का एक हिस्सा है। आपको क्या लगता है, कमेंट करके बताएं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें