Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

बिहार की मशहूर लोकगायिका शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ी, तुरंत एम्स में कराया गया भर्ती

भोजपुरी सुर साम्राज्ञी और मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत अचानक से खराब हो गई है। उन्हें दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उन्हें यहां आईसीयू में रखा गया है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत खराब थी। आज यानी शनिवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। ब्रेन हैमरेज के कारण हाल ही में उनके पति का भी देहांत हुआ है।

- Advertisement -

 

पद्मभूषण शारदा सिन्हा दिल्ली में ही रह रही थीं। शारदा सिन्हा भोजपुरी में अपनी छठ गीतों के लिए ज्यादा लोकप्रिय हैं। बिहार से ताल्लुक रखती हैं और बिहार की बेटी भी उन्हें कहा जाता है। अब तक 60 से अधिक छठ गीतों को शारदा अपनी आवाज दे चुकी हैं।

 

भोजपुरी गानों का आज जो स्तर है, उसे लेकर शारदा सिन्हा हमेशा ही चिंतित रहती हैं। डबल मीनिंग गानों के इस दौर में शारदा सिन्हा के साफ सुथरे गाने आज भी लोगों को पसंद आते हैं। यही वजह है कि आज भोजपुरी का कोई ऐसा सिंगर नहीं है जो शारदा सिन्हा के कद को पा सके।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें