Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

आखिर क्यों 55 साल की उम्र में अशोक महतो ने खरमास में रचाई शादी? ख़ाकी वेब सीरीज के गैंगस्टर का मुंगेर लोकसभा सीट से कनेक्शन?

आज से करीब पच्चीस साल पहले एक ऐसा दौर था जब बिहार – मर्डर, डकैती, अपहरण जैसी वारदात के लिए देश भर में कुख्यात था। हर दिन सुर्खियों में बनी रहने वाली खबरों में कोई-न-कोई खबर बिहार से जुड़ी हुई रहती थी। इन ख़बरों में सबसे ऊपर नाम रहता था अशोक महतो का अब एक बार फिर 1990 के दशक में सुर्खियां बटोरने वाले बिहार के गैंगस्टर अशोक महतो एक बार फिर चर्चा में है. दरअसल 55 साल की उम्र में अशोक महतो ने अचानक शादी रचा ली है. खरमास में जब शादी के लिए शुभ मुहूर्त नहीं होता है तब अशोक महतो ने 46 साल की अनीता से शादी रचाई है.

- Advertisement -

 

 

अशोक महतो की यह शादी इन दिनों बिहार के सियासी गलियारों में भी चर्चा का कारण बनी हुई है. चर्चा है कि अशोक महतो मुंगेर लोकसभा सीट पर किस्मत आजमाना चाहता है और उसकी तैयारी अपनी पत्नी को लोकसभा उम्मीदवार बनाने की है. यही वजह है कि अशोक महतो ने चुनाव की घोषणा के साथ खरमास के महीने में शादी की है.

 

अशोक महतो के ऊपर कई नरसंहार में शामिल होने के आरोप रहे हैं. अशोक महतो 17 साल तक जेल में रहकर बाहर आया है. बीते 10 दिसंबर 2023 को अशोक महतो जेल से बाहर आया और उसके साथ ही वह चुनावी तैयारी में लग गया है.

 

कुख्यात महतो के गिरोह के ऊपर 2005 में सांसद राजो सिंह की हत्या का आरोप भी लगा था. 2002 में वह नवादा जेल से भाग गया था और भी कई गंभीर मामलों में उसके ऊपर आरोप लगाते रहे हैं लेकिन अब अशोक महतो राजनीतिक एंट्री को तैयार है. अपने ऊपर आपराधिक मामले होने के कारण वह सीधे चुनाव लड़ने से बच रहा है और उसकी तैयारी अपनी पत्नी को चुनाव लड़ने की है.

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें