Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

बिहार ; बहन, जीजा, भांजी के प्रेम प्रसंग में तीनों की मौत !

बिहार के भागलपुर से सटे नवगछिया से भी मंगलवार (09 जनवरी) को सनसनीखेज मामला सामने आया. एक साथ मासूम समेत तीन लोगों की जिंदगियां खत्म हो गईं. हत्या की इस घटना ने सबको हैरान कर दिया है. 2021 में शादी हुई और अब एक साथ पूरा परिवार खत्म हो गया. मामला गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा नवटोलिया गांव का है.

- Advertisement -

 

मृतकों में नवटोलिया गांव निवासी चंदन कुमार, उसकी पत्नी चांदनी कुमारी और उसकी बच्ची रोशनी कुमारी (डेढ़ से दो साल) शामिल हैं. हत्या की मुख्य वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है. प्रेम विवाह से नाराज लड़की के पिता ने बेटी-दामाद पर लोहे की रॉड से हमला किया और बेटे ने बहन, उसके पति और अपनी भांजी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. बहन और भांजी को एक-एक गोली मारी जबकि जीजा को तीन गोली मारी. मौके पर ही तीनों की मौत हो गई.

 

 

जब मिडिया ने इस घटना को लेकर बड़े भाई केदारनाथ ने बताया कि चंदन भाई-बहनों में सबसे छोटा था. 2021 में उसने गांव के ही रहने वाली चांदनी नाम की लड़की से शादी कर ली थी. एक बेटी थी. एक महीने पहले मेरी मां बीमार पड़ गई. इस बात की जानकारी मिलने पर चंदन अपने परिवार के साथ अक्सर घर आने लगा था. मिलकर चला जाता था. आज फिर वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ घर आया था. माता-पिता से मिलकर वह जैसे ही जाने लगा तो चांदनी के पिता पप्पू सिंह ने अचानक हमला कर दिया. इस दौरान चांदनी बीच बचाव करने लगी तो बेटी पर भी हमला कर दिया. पप्पू सिंह का बेटा हथियार लेकर आया और उसने तीनों को गोली मार दी. 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें