Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

मध्य प्रदेश में नूंह जैसी हिंसा कराने की प्लानिंग कर रही है BJP: दिग्विजय सिंह

मध्य-प्रदेश (Madhya Pradesh) में साल के अंत में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) होने वाले हैं। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस का एक दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच MP के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि, विधानसभा चुनाव से पूर्व BJP मध्य प्रदेश में सांप्रदायिक दंगे कराने की योजना बना रही है।

- Advertisement -

सिंह ने भोपाल में वकीलों को संबोधित करते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी की योजना हरियाणा के नूंह की तरह मध्य प्रदेश में भी दंगे कराने की है। ऐसे में उन्होंने कहा कि, “इस बार हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे और अब हमें कोई छोड़ कर नहीं जाएगा”।

दिग्विजय सिंह ने BJP पर लगाया गंभीर आरोप 

दिग्विजय सिंह ने कहा- अल्पसंख्यक समुदाय पर अन्याय के साथ इस सरकार ने अत्याचार किया है। ऐसा मैंने अपने जीवन में नहीं देखा। मुझे जानकारी मिल रही है कि, जैसे नूंह में हरियाणा में इन लोगों ने दंगा करवाया था, उस तरह के दंगे कराने की योजना है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी समझती है आज हमारे खिलाफ इतनी नाराजगी है।

इस जुबानी जंग के बीच भाजपा प्रवक्ता आशीष अग्रवाल ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि, दिग्विजय सिंह जैसे लोग ही देश में दंगे करवाते हैं, लेकिन दिग्विजय सिंह ये नहीं भूलें कि, यह साल 2003 का उनकी सरकार वाला एमपी नहीं है, यह भाजपा की सरकार है।  अगर, दिग्विजय सिंह ने कोशिश भी की तो मामा का बुलडोज़र उनके घर की ओर मुड़ जायेगा !

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें