Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

भाजपा में कई बड़े बदलाव, बिहार, दिल्ली, राजस्थान और ओडिशा को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष

बीजेपी में संगठन के स्तर पर कई बड़े बदलाव किए गए हैं। पार्टी ने बिहार, दिल्ली, राजस्थान और ओडिशा में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। बिहार विधान परिषद के सदस्य और पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी को बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं चितौड़गढ़ से सांसद चंद्र प्रकाश जोशी (सी पी जोशी) को राजस्थान की कमान दी गई है।

- Advertisement -

 

दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, ओडिशा के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ नेता मनमोहन सामल को प्रदेश इकाई के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

कुशवाहा समाज से आने वाले सम्राट चौधरी बिहार के दिग्गज नेता रहे शकुनी चौधरी के पुत्र है। शकुनी चौधरी सात बार विधायक रहे हैं। सम्राट चौधरी बिहार भाजपा अध्यक्ष के रूप में संजय जायसवाल की जगह लेंगे। सम्राट चौधरी बिहार भाजपा के उपाध्‍यक्ष भी रह चुके हैं। वह 1999 में कृषि मंत्री और 2014 में शहरी विकास और आवास विभाग के मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

 

उधर, सीपी जोशी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज की और दूसरी बार संसद पहुंचे। वह प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सतीश पूनिया की जगह लेंगे। सचदेवा को पिछले साल दिसंबर में दिल्ली भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। उन्होंने आदेश गुप्ता की जगह ली थी। मनमोहन सामल ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में समीर मोहंती का स्थान लेंगे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें