Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

निकाय चुनाव के बाद BJP की समीक्षा बैठक, मिशन 2024 की तैयारी जुटी पार्टी !

लखनऊ: निकाय चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी की समीक्षा बैठक शुरू हो चुकी है। वहीं मिशन 2024 की तैयारी पर भी पार्टी लग चुकी है। इसी क्रम में अवध क्षेत्र की बैठक लखनऊ के एक निजी शिक्षण संस्थान में हुई है। बैठक को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह जी ने कहा है कि, आगामी एक माह पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता को लोक मंगलकारी मोदी सरकार की उपलब्धियों के साथ लोक दरबार में पहुंचना है।

- Advertisement -

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित महासम्पर्क अभियान की तैयारियों को लेकर लखनऊ के बीकेटी स्थित एसआर कॉलेज में प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह के मुख्य आतिथ्य तथा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक की उपस्थिति में आयोजित अवध क्षेत्रीय बैठक सम्पन्न हुई।

 

बैठक में पूर्व उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री श्री अमर पाल मौर्य, श्री अनूप गुप्ता तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री कमलेश मिश्रा सहित अवध क्षेत्र सेे सांसद, विधायक, मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी सम्मिलित हुए।

वैभवशाली राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव हुई तैयार 

प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के गरीब कल्याण को समर्पित 9 वर्ष पूर्ण हो रहे है। इन 9 वर्षों में भारतीय संस्कृति का पुनरूरोत्थान भी हुआ और वैभवशाली राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव भी तैयार हुई। गरीब के लिए पक्का घर, शुद्ध पेयजल और राशन की उपलब्धता सुनिश्चित हुई तो वहीं किसान के लिए सम्मान निधि की भी व्यवस्था की गई।

देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई और विश्व ने भारत की शक्ति को भी स्वीकार किया। भ्रष्टाचार पर लगाम और प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षा और सम्मान की प्रतिबद्धता से 9 वर्ष में स्वाभिमान तथा आत्मनिर्भरता के संकल्प के साथ राष्ट्र आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि इन गौरवशाली उपलब्धियों के साथ हमें जन-जन तक मोदी जी का संदेश लेकर पहुंचना है।

योजनाओं के साथ प्रत्येक नागरिक से सम्पर्क करना

प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह जी ने निकाय चुनाव में भाजपा के पक्ष में ऐतिहासिक परिणामों के लिए प्रदेश की जनता तथा कर्तव्यनिष्ठ व परिश्रमी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया। श्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि महासम्पर्क अभियान के तहत 30 मई से 30 जून तक विभिन्न कार्यक्रमों व अभियानों के माध्यम से सरकार की योजनाओं के साथ प्रत्येक नागरिक से सम्पर्क व संवाद करना है।

 

 

उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अनुशासन और परिश्रम का पर्याय है और प्रत्येक दायित्व को सफलता के साथ सम्पन्न करने में दक्ष है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा कार्यकर्ता महासम्पर्क अभियान से जुड़ना है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत लोकसभा स्तर पर जनसभाओ का आयोजन होगा तथा प्रबुद्ध व व्यापारियों के साथ सम्मेलन भी आयोजित किये जायेंगे।

 

प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने कहा कि,  टिफिन बैठक के माध्यम से सांसद, विधायक, राष्ट्रीय पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी से लेकर मंडल स्तर के पदाधिकारी बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि मोर्चो के संयुक्त सम्मेलन भी आयोजित किये जाएगें। अभियान के तहत विधानसभा स्तर पर केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों का सम्मेलन भी आयोजित किये जायेंगे।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने कहा- 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रत्येक शक्ति केंद्र पर योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसके साथ ही बूथ स्तर पर महासंपर्क अभियान के तहत जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता तथा कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियो का पत्रक घर-घर पहुंचायेंगे।

श्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि, आगामी 23 जून को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का वर्चुअल माध्यम से होने वाले संबोधन को पार्टी के पदाधिकारी, नेता तथा कार्यकर्ता क्षेत्रीय जनता के साथ बूथ स्तर पर सुनेंगेे।


प्रदेश महामंत्री संगठन ने कहा कि महासम्पर्क अभियान की सफलता के लिए पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता को जुटकर कार्य करना है। उन्होंने कहा कि महासम्पर्क अभियान की योजना तथा योजना के क्रियान्वयन का पूरा ब्लू पिंट तैयार करना है। इसके लिए प्रत्येक जिले में 20 और 21 मई को जिला कार्यसमिति तथा 22, 23 और 24 मई को मंडल की कार्यसमिति की बैठक का आयोजन करके प्रत्येक कार्यकर्ता तक अभियान की पूरी जानकारी पहुंचाना है।

 

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आर्थिक व सामरिक रूप से मजबूत हुआ है। केन्द्र सरकार की योजनाओं से गरीबों की आर्थिक व सामाजिक स्थिति सुदृढ़ हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सबको शिक्षा, सबको सुरक्षा, सबको चिकित्सा के लिए आधारभूत काम हुआ है। महासम्पर्क अभियान के तहत प्रत्येक घर तक हमें केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के साथ पहुंचना है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें