Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

लखनऊ के वृंदावन उपकेंद्र पर हुआ ब्लास्ट, चार कर्मचारी घायल !

लखनऊ के वृंदावन उपकेंद्र में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां हुए एक धमाके की चपेट में आकर, चार कर्मचारी झुलस गए। यह हादसा वृंदावन उपकेंद्र के सेक्टर-9बी में हुआ। जहां चार कर्मचारी काम कर रहे थे। उसी दौरान एक तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया। जिससे काम कर रहे चारों कर्मचारी इसकी चपेट में आ गये। सभी घायलों को इलाज के लिए सिप्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेसा में कर्मचारियों के साथ होने वाले इस प्रकार के हादसों को लेकर कर्मचारी संगठन ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि इस घटना को देखते हुए कर्मचारियों को उचित मुआवजा दिया जाए।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि जिस समय कर्मचारी काम कर रहे थे, उसी दौरान वहां शट डाउन लिया गया था। लेकिन उसी दौरान कनेक्शन जोड़ दिया गया। जिसकी वजह से इतना बड़ा हादसा हुआ। घायल कर्मचारियों के नाम आशीष, सनी, सुजीत और दीप है। घायलों को सबसे ज्यादा चोट हाथ में आयी है। इस हादसे में किसी कर्मचारी के एक हाथ तो किसी के दोनों हाथ जल गए। इसके अलावा एक कर्मचारी के सर में भी चोट आयी है।

घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही हादसे की सही वजह की जानकारी सामने आएगी। आरोप यह भी लगाए जा रहे हैं कर्मचारियों के पास कोई भी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं थे। ऐसे में इतनी बड़ी लापरवाही से हादसा और भी बड़ा हो सकता था। हालांकि अभी तक लेसा की तरफ से किसी भी अधिकारी का बयान सामने नहीं आया है। लेकिन इसे लेकर कर्मचारी संगठन ने नाराजगी जाहिर की है। साथ ही घायल कर्मचारियों के लिए मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें