Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले का निधन: पुणे के अस्पताल में 18 दिन से भर्ती थे

दिग्गज बॉलीवुड एक्टर विक्रम गोखले का निधन हो गया है। पुणे के एक अस्पताल में वह पिछले 18 दिन से जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे थे। 77 साल की उम्र में गोखले ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। शुक्रवार को उनकी हालत में कुछ सुधार भी हुआ था, लेकिन मल्टी ऑर्गन फेलियर की वजह से शनिवार दोपहर को उनका निधन हो गया।

- Advertisement -

 

विक्रम गोखले मराठी थिएटर, हिंदी सिनेमा और टेलीविजन में काफी एक्टिव थे। वो फिल्म एक्टर चंद्रकांत गोखले के बेटे थे। विक्रम गोखले की दादी कमलाबाई गोखले इंडियन सिनेमा की पहली फीमेल चाइल्ट आर्टिस्ट थीं।

 

इन फिल्मों में अपने अभिनय से जीता था सबका दिल

विक्रम गोखले संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में ऐश्वर्या के पिता के रोल में नजर आए थे। इसके अलावा वो भूल भुलैया’, ‘दिल से’, ‘अग्निपथ’ दे दना दन’, ‘हिचकी’, ‘निकम्मा’, ‘और ‘मिशन मंगल’ जैसी फिल्मों का भी हिस्सा थे।

 

फेमस सीरियल उड़ान का भी रहे हिस्सा

विक्रम गोखले दर्जनों टीवी सीरियल्स में भी काम कर चुके हैं। दूरदर्शन पर 1989 से लेकर 1991 के बीच आने वाले फेमस शो ‘उड़ान’ का वो हिस्सा थे। इसके अलावा वो अकबर बीरबल जैसे शोज का भी हिस्सा रहे।

 

अमिताभ बच्चन के साथ की थी बॉलीवुड करियर की शुरुआत

विक्रम गोखले ने अपने बॉलीवुड में अपने सिने करियर की शुरुआत 1971 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की फिल्म परवाना से की थी। फिल्म सेट के अलावा रियल लाइफ में भी दोनों एक्टर अच्छी बाॅन्डिंग शेयर करते थे। जहां विक्रम गोखले के बुरे समय में अमिताभ उनका सहारा बने थे वहीं विक्रम ने भी ये इंटरव्यू में बताया था कि लोगों ने अमिताभ बच्चन की सफलता देखी लेकिन मैंने उनका स्ट्रगल देखा है।

 

अमिताभ बच्चन ने रहने के लिए मुंबई में दिलाया था घर

विक्रम गोखले को मुंबई में काफी संघर्ष करना पड़ा था। उनके पास रहने के लिए घर तक नहीं था। तब अमिताभ बच्चन ने उनकी मदद की थी। अमिताभ ने तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर जोशी को विक्रम गोखले के आवास के लिए चिट्ठी लिखी थी। उनकी इसी चिट्ठी के आधार पर विक्रम गोखले को मुंबई में सरकारी आवास मिला था। अमिताभ बच्चन का ये एहसान वो कभी नहीं भूले थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें