Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

200 करोड़ी क्लब में शामिल होने के लिए तैयार भूल-भुलैया 3, जानें सिंघम की क्या है स्थिति

भूल-भुलैया 3 का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है। यह फिल्म जल्द ही 200 करोड़ी क्लब में शामिल हो जाएगी। लेकिन भूलभुलैया के सामने सिंघम अगेन का प्रदर्शन बेहद ही फीका है। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ रही है।

- Advertisement -

 

दरअसल, कार्तिक आर्यन की ‘भूलभुलैया 3’ और ‘रोहित शेट्टी’ की ‘सिंघम अगेन’ एक साथ पर्दे पर आईं और दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने कोम मिली। दोनों फिल्मों ने पहले दिन शानदार कमाई की। कार्तिक आर्यन की फिल्म ने जहां 35.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग की, वहीं सिंघम अगेन ने 43.5 करोड़ रुपये कमाए। ऐसे में माना जा रहा था कि सिंघम आगे निकल जाएगी लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़े ‘भूल भुलैया 3’ दौड़ में आगे निकल गई है।

 

भूल भुलैया 3 जो करीब 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी, भारत में अब तक कुल 183.00 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही यह फिल्म 200 करोड़ी क्लब में शामिल होकर कार्तिक आर्यन की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक हो जाएगी।

 

उधर, सिंघम अगेन की बात करें तो यह फिल्म 350 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। भारत में अपनी रिलीज के आठ दिनों में कुल 180 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसका मतलब साफ है कि अभी यह फिल्म अपनी कमाई को भी नहीं निकाल पाई है जबकि भूलभुलैया अपनी कमाई से आगे निकल चुकी है। वीकेंड्स पर भी सिंघम को फायदा नहीं हुआ जबकि भूलभुलैया के लिए दर्शक खूब उमड़े।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें