Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

‘जो विराट को स्वार्थी कहते हैं, वो उनसे जलते हैं’, ब्रायन लारा का यह बयान चौंका देगा

विराट कोहली ने हाल ही में खेले गए वनडे विश्व कप में सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ा था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके कुल शतकों की संख्या 80 हो चुकी है। फैंस का मानना है कि विराट सचिन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतकों के रिकॉर्ड को भी तोड़ देंगे। हालांकि, वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज और महान क्रिकेटर ब्रायन लारा की सोच कुछ और ही है। उन्होंने कहा कि ये बातें तर्कहीन हैं।

भारत को अगले साल केवल पांच वनडे खेलने हैं और उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय भविष्य को लेकर अब तक कोई स्पष्टता नहीं है। कोहली को अगर तेंदुलकर की बराबरी करनी है या उनसे आगे निकलना है तो उन्हें टेस्ट क्रिकेट पर काफी निर्भर रहना होगा। अगर वह अगले चार साल तक पूरी फिटनेस के साथ खेलना जारी रखते हैं तो उन्हें तेंदुलकर की बराबरी करने के लिए हर साल पांच शतक बनाने होंगे, जो कि आसान नहीं है।
यही कारण है कि कोहली की बल्लेबाजी के फैन होने के बावजूद दिग्गज ब्रायन लारा इसके बारे में आशावादी नहीं हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, ‘कोहली की उम्र अभी क्या है? 35 है ना? उनके खाते में 80 शतक हैं, लेकिन उन्हें अब भी 20 की जरूरत है। अगर वह हर साल पांच शतक बनाते हैं तो उन्हें तेंदुलकर की बराबरी करने के लिए चार साल और लगेंगे। कोहली तब 39 साल के हो जाएंगे। कठिन काम, बहुत ही कठिन काम है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें