Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

बृजभूषण के खिलाफ धरना सिर्फ एक साजिश? पहलवान योगेश्वरत दत्त के बयान से मचा हड़कंप

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और रेसलर्स विवाद के बीच हरियाणा के पहलवानों में दंगल छिड़ गया है। साक्षी मलिक और बबीता फोगाट के बीच हुई ट्वीटर वार के बाद अब विनेश फोगाट और योगेश्वर दत्त में जुबानी जंग शुरू हो गई है। शुक्रवार को दोनों ने एक-दूसरे पर कई आरोप-प्रत्यारोप लगाए। शुक्रवार की रात को योगेश्वर दत्त अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लाइव आए और कई बड़े खुलासे किए।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि विनेश ने पति के मामा को कोच हरियाणा सरकार से 25-30 लाख रुपए ग्रांट दिलाई। मुझे धरने को लीड करने के लिए कहा गया। यहां तक कि हरियाणा कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद का लालच दिया गया। यह फेडरेशन कब्जाना चाहते हैं।

इससे पहले विनेश ने कहा था कि योगेश्वर बृजभूषण की थाली का झूठा खा रहा है। महिला पहलवानों के नाम बृजभूषण और मीडिया को लीक किए। जब कमेटी के सामने महिला पहलवान अपनी आपबीती बता रही थीं तो वह बहुत घटिया तरह से हंस रहा था।

योगेश्वर दत्त ने कहा कि जब जांच कमेटी बनी थी, उसमें मुझे सदस्य चुना गया था। तभी 4 पहलवान और 3 कोच देर रात 9 बजे मेरे घर आए और कहा योगेश्वर इस धरने को तू लीड कर ले। तुझे हरियाणा कुश्ती फेडरेशन का अध्यक्ष बनवाएंगे। कहा था कि बृजभूषण को हटाना है और फेडरेशन पर हमने कब्जा करना है। जरूरत पड़ने पर इन पहलवानों के नाम का खुलासा भी कर दूंगा। रात के 12- 01 बजे तक हमारी बातचीत चली थी। मैंने मना किया था, तब मुझे कहा कि इस मैं हमारी मदद करो।

मैंने कहा था कि इस तरह लड़कियों पर शोषण के मामले के बीच मुझे कोई पद नहीं चाहिए। इस बातचीत का मकसद सिर्फ यही था कि बृजभूषण को हटाना है, और हमें उस पद पर आना है। योगेश्वर दत्त ने कोच की ओर इशारा करते हुए बताया कि जो अभी हमारी कष्ट निवारण की कमेटी बनी थी, उसी में से एक कोच घर आया था। कुल मिलाकर बात यह है कि फेडरेशन कब्जाने के लिए कोच मेरे पास आए थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें