Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

नगर निगम चुनाव: मायावती ने EVM पर उठाए सवाल, कहा- बैलेट से होता चुनाव तो बीएसपी की होती जीत

यूपी निकाय चुनाव परिणामों को लेकर बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम में अगर ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव होते तो फिर यूपी में बीएसपी की जीत होती। मायावती ने संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने जीत के लिए साम दाम दंड भेद सारे हथकंडे अपनाए। मायावती ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि बीएसपी अब चुप नहीं बैठने वाली। हम बीजेपी को जवाब देंगे।

- Advertisement -

 

उन्होंने कहा कि अगर यह चुनाव भी फ्री एंड फेयर होता तो नतीजों की तस्वीर कुछ और होती। बैलेट पेपर से चुनाव होने पर बसपा मेयर चुनाव भी जरूर जीतती।

 

उन्होंने कहा कि वैसे चाहे भाजपा हो या सपा दोनों ही पार्टियां सत्ता का दुरुपयोग करके चुनाव जीतने में कम नहीं है। इस कारण सत्ताधारी पार्टी ही अधिकतर ऐसे चुनाव जीतने में सफल हो जाती है और इस बार भी यही हुआ है।

यूपी में मेयर के सभी 17 पदों पर भाजपा ही जीत दर्ज करने में सफल रही है। सपा, बसपा व कांग्रेस पूरी तरह से खाली हाथ रही। यही वजह है कि अब सभी विपक्षी पार्टियां बीजेपी पर हमला बोल रही हैं और साफ कह रही हैं कि अगर बीजेपी इस तरह के हककंडे नहीं अपनाती तो फिर रिजल्ट कुछ और होता।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें