Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

आज से संसद के बजट सत्र की हुई शुरुआत, 2023 के बजट में 2024 का…ट्रेलर !

आज से संसद के बजट सत्र (Budget Session of Parliament) की शुरुआत हो गई है।  संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपना पहला अभिभाषण राष्ट्रपति मुर्मू ने दिया है। अपने अभिभाषण में कहा कि, भारत में मजबूत इच्छाशक्ति वाली सरकार है। यह सरकार बिना डरे काम कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक, आतंकवाद पर सख्ती, आर्टिकल 370 और तीन तलाक का हवाला भी दिया है।

- Advertisement -

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने,  सरकार को लगातार दो बार मौका देने के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया है। कहा- हमें आत्मनिर्भर भारत बनाना है, जहां गरीबी न हो और मध्यम वर्ग वैभव से युक्त हो। गरीबों को मुफ्त अनाज की स्कीम जारी रखने की बात कही। वहीं मुर्मू ने रेहड़ी वालों की बात रखी, तो 11 करोड़ छोटे किसानों की मदद के लिए सवा दो लाख करोड़ रुपए की सम्मान निधि का जिक्र भी किया है।

मुर्मू ने अपने भाषण में कहा है कि, नॉर्थ ईस्ट और हमारे सीमावर्ती क्षेत्र, विकास की एक नई गति का अनुभव कर रहे हैं। नार्थ ईस्ट और जम्मू कश्मीर में तो दुर्गम परिस्थितियों के साथ-साथ अशांति और आतंकवाद भी विकास के सामने बहुत बड़ी चुनौती थी। सरकार ने स्थाई शांति के लिए अनेक सफल कदम उठाए हैं।

बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा और दूसरा चरण 13 मार्च से शुरू होकर छह अप्रैल तक होगा। विदित हो कि, यह करीब 66 दिन लंबे इस पूरे सत्र के दौरान कुल 27 बैठकें भी होंगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें