Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

लखनऊ: करोड़ों हड़पने वाला इनामी बिल्डर फहद याजदानी गिरफ्तार !

लखनऊ की हज़रतनज पुलिस ने इनामी बिल्डर फहद याजदानी को शुक्रवार सुबह नैनीताल में गिरफ्तार किया। बिल्डर फहद याजदानी लखनऊ के डालीबाग स्थित अलाया अपार्टमेंट के ढ़हने और धोखाधड़ी के कई मामलों में आरोपित हैं। अलाया अपार्टमेंट हादसे पर बिल्डर फहद को स्टे मिला हुआ था। जबकि अन्य मामलों में वो फरार चल रहा था। जिसके चलते उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। इसके अलावा फहद ने क्रिकेटर रविकांत शुक्ल से फ्लैट देने के नाम पर 71 लाख रुपये हड़पे थे।

- Advertisement -

24 जनवरी को ढह गया था अलाया अपार्टमेंट।

बता दें, बिल्डर फहद के खिलाफ महानगर, हजरतगंज, आलमबाग और वजीरगंज कोतवाली में मुकदमें दर्ज हैं। दरअसल, 24 जनवरी को अलाया अपार्टमेंट ढह गया था। जिसमें सपा प्रवक्ता अब्बास की पत्नी, मां बेगम हैदर व एक शिक्षिका शबाना खातून की मौत हो गई थी। इस मामले में फहद को अरेस्ट स्टे मिला हुआ है। वहीं क्रिकेटर रविकांत मामले में मुकदमा हजरतगंज थाने में दर्ज कराया गया। बिल्डर फहद ने क्रिकेटर रविकांत शुक्ल से 1 फरवरी 2023 को फ्लैट के नाम पर 71 लाख रुपये हड़पे थे।

दरअसल, बिल्डर फहद ने प्राग नारायण रोड पर अलाया हेरिटेज के नाम से अपार्टमेंट बनाने की स्कीम निकाली। जिसमें रविकांत शुक्ल ने 71 लाख रुपये का निवेश किया। इसी तरह राजेश सिंह से भी फ्लैट के नाम 68 लाख रुपये हड़पे। जिसका मुकदमा भी फहद के खिलाफ दर्ज है। पुलिस ने बताया कि फहद को नैनीताल के भवाली से गिरफ्तार किया गया। महानगर पेपरमिल कॉलोनी स्थित अलाया अपार्टमेंट का निर्माण फहद ने किया था। जिसकी लिफ्ट गिरने से प्रतियोगी छात्र परवीन भी घायल हो गई थी।

जानकारी अनुसार, फहद कई नोटिस के बाद भी कोर्ट में पेश नहीं हुआ। जिसपर एनबीडब्लू जारी किया गया। सर्विलांस के जरिये पुलिस को आरोपी पुलिस को आरोपी के नैनीताल के भवाली में होने का पता चला। फहद भवाली में रो-हॉउस का निर्माण भी करा रहा था।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें