Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

19 साल की उम्र में खड़ा किया अरबों का कारोबार,जानें कैसे दो दोस्तों ने किया कमाल!

Success Story:  बिजनेस चलाना बच्चों का खेल नहीं हैं। बच्चे हो, तुम्हें क्या पता कारोबार चलाने के लिए कितने पापड़ बेलने पड़ते हैं…इस तरह की लाइनें आपने भी कई बार लोगों के मुंह से सुनी होगी या कही भी होगी। लेकिन आज जो हम आपको बताने जा रहे हैं उसके बाद आप इन लाइनों को बोलना छोड़ देंगे। 19 साल की उम्र में दो दोस्तों ने कोरोना के समय जब लोगों के कारोबार डूब रहे थे, धंधे चौपट हो रहे थे, बचपन के इन दो दोस्तों ने उस दौर में अपनी कंपनी शुरू की। न केवल शुरू की, बल्कि दो सालों के भीतर कंपनी को यूनिकॉर्न भी बना दिया मतलब अरबों की कंपनी बना कर कड़ी कर दी। चलिए आपको बताते हैं 19 साल की उम्र में अरबपति बने इन दो दोस्तों की कहानी।

- Advertisement -

 

कैवल्य वोहरा और उसके दोस्त आदित पालिचा ने 2021 में अपनी कंपनी शुरू कर दी। जिसका नाम रखा ‘जेप्टो’, दोनों उस वक्त सिर्फ 19 साल के थे। दोनों बचपन के दोस्त थे कॉलेज में साथ पढ़ रहे थे। लेकिन पढ़ाई से ज्यादा उनका मन स्टार्टअप में लग गया था। दोनों एंटरप्रेन्योर बनना चाहते थे। अपने सपनों को पूरा करने के लिए दोनों अक्सर बैठे सोचा करते थे।

 

Grateful to have raised money in the bear market": Zepto's Aadit Palicha after becoming India's youngest unic

 

वहीं एक दिन दोनों ने ऑनलाइन फूड ऐप से खाना ऑर्डर किया। 10 मिनट में उनके पास खाना पहुंच गया। यहीं से उन्हें जेप्टो का आइडिया मिला। जब 10 मिनट में खाना पहुंच सकता है तो ग्रॉसरी क्यों नहीं? फिर क्या था, दोनों काम में जुट गए । मुंबई से 1,000 कर्मचारियों और डिलीवरी एजेंट्स के साथ इस कंपनी की शुरुआत की गई। पहले ही साल में उनकी कंपनी 7,300 करोड़ की कंपनी बन गई। कोरोना के दौरान कंपनी शुरू हुई थी। उस वक्त लोग घरों से बाहर निकलने से बचना चाहते थे। ऐसे में जेप्टों को इसका फायदा मिला। एक ही महीने में उन्होंने 200 मिलियन की कमाई कर ली। एक साल में कंपनी को 7,300 करोड़ के पार पहुंच गया।

 

फिलहाल Zepto भारत में बड़े-बड़े शहरों में काम कर रहा है। कंपनी लागातार अपने नेटवर्क का विस्तार कर रही है। कंपनी में 1,000 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। कंपनी अपने प्लेटफॉर्म पर 3,000 से ज्यादा प्रॉडक्ट्स की डिलीवरी करता है। अपने क्विक डिलीवरी सर्विस की वजह से कंपनी ना केवल बाजार में टिकी, बल्कि लगातार मुनाफा कमा रही है। कंपनी अब इसका विस्तार छोटे शहरों तक करने की दिशा में काम कर रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें