Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव का परिणाम आज: NDA और INDIA में कांटें की टक्कर

देश के छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर पांच सितंबर को हुए उपचुनाव का परिणाम आज घोषित किया जाएगा। इसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, बंगाल, त्रिपुरा और झारखंड की सीट शामिल है। लोकसभा चुनाव से पहले उपचुनाव को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यही वजह है कि सभी पार्टियों की नजरें इस परिणाम पर टिकी हैं।

- Advertisement -

 

यूपी की घोसी सीट से सातवें राउंड के बाद भी सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह मतों से आगे चल रहे हैं। बीजेपी उम्मीदवार दारा सिंह चौहान लगातार पिछड़ते जा रहे हैं। अंतर भी काफी अधिक होता जा रहा है। सातवें राउंड में करीब 7 हजार वोटों का अंतर आ चुका है।

 

झारखंड की डुमरी सीट से झामुमो उम्मीदवार बेबी देवी 1341 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 7313 मत मिले हैं। वहीं, आजसू उम्मीदवार यशोदा देवी को 5972 वोट मिले हैं। नोटा का बटन 302 लोगों ने दबाया है।

 

बंगाल की धुपगुड़ी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस दूसरे और कांग्रेस समर्थित माकपा प्रत्याशी तीसरे नंबर पर हैं।

 

त्रिपुरा की बॉक्सानगर सीट से भाजपा उम्मीदवार तफज्जल हुसैन आगे चल रहे हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें